Uttarakhand: पहाड़ में चाय की दुकान चलाने वाला हरीश बना करोड़पति ,Dream 11 से ऐसे चमकी किस्मत
- रातों रात चमकी किस्मत , Dream 11 में बनाई थी टीम
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेरीनाग राईआगर मैं चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक रात में करोड़पति बन जाएंगे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मोबाइल गेम dream11 के माध्यम से हरीश ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। रातो रात करोड़पति बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है और उनका खुशी का ठिकाना नहीं है।
दरअसल आईपीएल में हरीश रोज dream11 में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते थे हरीश की राईआगर चौराहे में चाय की दुकान है बुधवार को भी उन्होंने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में ₹49 में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। और यह रात उनके लिए छप्पर फाड़ कर धनवर्षा वाली रात साबित हुई उनकी चुनी हुई टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 1करोड़ रुपए जीते।
जैसे ही हरीश को इस बात की जानकारी मिली कि वह एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा अब टैक्स काटने के बाद उनके खाते में ₹70 लाख की धनराशि आएगी हरीश का कहना है कि वह आगे भी चाय की दुकान चलाते रहेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


