Uttarakhand: STF रडार पर आया एक और गैंगस्टर , बरेली से ऐसे दबोचा
- पिछले एक हफ्ते से एसटीएफ की टीम ने जनपद बरेली में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए डाला था डेरा।
Dehradun News: उत्तराखंड एसटीएफ को मिली एक और बड़ी सफलता । एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को बरेली से दबोचा। एसटीएफ के मुताबिक पीलीभीत में मुठभेड़ के दौरान वह पूर्व में पुलिस पार्टी पर फायर कर फरार हुआ था। इस पर उत्तराखंड में गिरोह बनाकर कई चोरियों की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। साथ ही वह गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित है। आरोपी दीपक गुप्ता पुत्र होरी लाल, निवासी गौरी खेडा थाना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर गैंगस्टर एवं बड़े अपराधियों की निगरानी रखने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में एसटीएफ की टीमें जुटी हुई हैं। इसके क्रम में सीओ एसटीएफ सुमित पांडे की ओर से गठित कुमायूँ यूनिट ने बरेली क्षेत्रान्तर्गत छापा मारकर इस शारित ईनामी बदमाश को धर दबोचा। उसके खिलाफ सितारगंज थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने उस पर 25000 रुपये का ईनाम घोषित किया है।
दीपक गुप्ता ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कई जिलो में चोरी की वारदातें की हैं। उसके खिलाफ यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 9 चोरी, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। यह कुख्यात अपराधी इतना शातिर था कि पीलीभीत में पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर भी फायर कर दिया था। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि दीपक गुप्ता का एक साथी असीम रजा खान को एसटीएफ टीम ने इसी माह दिसंबर में सितारगंज से गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी 25000 रुपये का ईनाम था। पकड़े गए दोनों इनामी शातिर अंतरराज्यीय चोर हैं। आगे भी कई इनामी अपराधी एसटीएफ की रडार में हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


