Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, रामनगर के गुल्लरघट्टी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को 7.553 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजा बेचने में प्रयुक्त पन्नियां भी बरामद हुई हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा

रामनगर में पुलिस ने 7.553 किलो अवैध गांजा किया बरामद — Uttarakhand Morning Post

ख़बर शेयर करें -

गुल्लरघट्टी क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजा बेचने में प्रयुक्त पन्नियां भी बरामद

रामनगर/नैनीताल। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस टीम ने गुल्लरघट्टी क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिलाओं समेत पांच कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से संयुक्त रूप से 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने एवं बिक्री में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 14 सितंबर 2026 को गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कामेश त्यागी के घर की तलाशी में उसके कमरे से 800 ग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक कामेश त्यागी को गांजे की पुड़िया बनाते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद विजय सागर के कमरे की तलाशी में 465 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भरत उर्फ बब्लू के घर की तलाशी के दौरान उसके कमरे से 975 ग्राम गांजा और पन्नियां बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार अजीम के घर पर दबिश के दौरान उसकी पत्नी नाजिया गांजे की पुड़िया बनाते हुए मिली। उसके कब्जे से कुल 3.798 किलोग्राम अवैध गांजा और पन्नियां बरामद की गईं। वहीं नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा और पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की गईं।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कामेश त्यागी, भरत उर्फ बब्लू, विजय सागर, नाजिया और नगमा को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 289/26, 290/26 और 291/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में कामेश त्यागी पुत्र नन्हे सिंह, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 29 वर्ष; भरत उर्फ बब्लू पुत्र भगवान दास, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 52 वर्ष; विजय सागर पुत्र भगवान दास, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 46 वर्ष; नाजिया पत्नी अजीम, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 23 वर्ष तथा नगमा पत्नी मोहसीन, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 28 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कामेश त्यागी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग पंजीकृत हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी पीरूमदारा उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बिष्ट, चौकी प्रभारी मालधन उपनिरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी, चौकी प्रभारी ढेला उपनिरीक्षक जोगा सिंह, चौकी प्रभारी गर्जिया उपनिरीक्षक हर्ष बहादुर पाल, उपनिरीक्षक सुष्मिता राणा, हेड कांस्टेबल गगन भण्डारी, हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल अशोक कम्बोज, कांस्टेबल अमित गहलोत, कांस्टेबल विनित चौहान, महिला कांस्टेबल उषा और महिला कांस्टेबल ह्रदेश कौर शामिल रहे।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CrimeNews #GanjaSmuggling #NainitalNews #RamNagar #UttarakhandPolice

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बीच छाए घने बादल। Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
चमोली के हरमल गांव निवासी नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया। Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
मल्ला महल अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आजीविका सरस मेले का शुभारंभ करते हुए। Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित महिला जनसुनवाई। Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत हल्द्वानी के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करने का कार्यक्रम। Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बीच छाए घने बादल। Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम

  • चमोली के हरमल गांव निवासी नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया। Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त

  • चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद

  • मल्ला महल अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आजीविका सरस मेले का शुभारंभ करते हुए। Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ

  • देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित महिला जनसुनवाई। Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (647)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,960)
  • उधमसिंह नगर (1,362)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,466)
  • नैनीताल (6,638)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,243)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं