Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे वित्तीय साक्षरता, लोक संस्कृति संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य।

नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण कर असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर प्रशिक्षण सामग्री जारी की।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की पहल से वित्तीय साक्षरता, लोक संस्कृति संरक्षण और पर्यटन कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा


नैनीताल, 26 मई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने इन पहलों को उत्तराखण्ड की आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

राज्यपाल ने कहा कि ‘फिन बोध’ ऐप वित्तीय साक्षरता को सरल और व्यवहारिक रूप में लोगों तक पहुँचाने का अभिनव माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वित्तीय समझ अत्यंत आवश्यक हो गई है और युवाओं को राजस्व, निवेश, संपत्ति प्रबंधन तथा वित्तीय परिसंपत्तियों की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी ऐप आधारित माध्यमों से तेजी से सीखती है और ‘फिन बोध’ इस दिशा में एक प्रभावी एवं प्रगतिशील पहल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

राज्यपाल ने ‘उत्तरावाणी’ ऐप को उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कुमाऊँनी, गढ़वाली, जौनसारी सहित विभिन्न बोलियों, लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच उपलब्ध कराने में यह ऐप उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए यह मंच दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने, स्थानीय ज्ञान और संस्कृति को संरक्षित करने तथा उसे वैश्विक स्तर तक पहुँचाने में सहायक बनेगा।

असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री के संबंध में राज्यपाल ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य में होमस्टे पर्यटन तेजी से उभर रहा है और इससे स्थानीय युवाओं को अपने गांवों में ही रोजगार एवं आजीविका के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पाठ्य सामग्री युवाओं को होमस्टे प्रबंधन, अतिथि सत्कार तथा ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा के अनुरूप बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करेगी, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

राज्यपाल ने इन तीनों पहलों के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ये प्रयास उत्तराखण्ड के आर्थिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, रजिस्ट्रार हेम राज भट्ट सहित विश्वविद्यालय के निदेशक एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

’फिन बोध ऐप’
फिन बोध को आमजन में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह ऐप व्यक्तिगत वित्त, बचत, निवेश, कर नियोजन, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान और सुरक्षित वित्तीय व्यवहार से संबंधित सरल एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसमें साइबर सुरक्षा जागरूकता, डिजिटल भुगतान में सावधानियां तथा विभिन्न वित्तीय गणनाओं के लिए फाइनेंशियल कैलकुलेटर भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

’उत्तरावाणी ऐप’
 उत्तरावाणी उत्तराखण्ड के विभिन्न सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को एकीकृत करने वाला मल्टी-कम्युनिटी रेडियो प्लेटफ़ॉर्म है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता लाइव रेडियो स्ट्रीमिंग एवं पॉडकास्ट सुन सकेंगे। ऐप का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, लोकभाषाओं, लोकगीतों और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों का ज्ञान, अनुभव और सांस्कृतिक विरासत व्यापक स्तर पर साझा की जा सके। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होगा।

’असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री’
 असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्यक्रम के लिए प्रतिभागी पुस्तिका एवं फैसिलिटेटर गाइड तैयार की गई है। इसमें अतिथि सत्कार, फ्रंट ऑफिस संचालन, हाउसकीपिंग, भोजन प्रबंधन, ऑनलाइन बुकिंग, सोशल मीडिया प्रचार, ग्राहक संतुष्टि, संचार कौशल तथा उद्यमिता जैसे विषय शामिल हैं। यह सामग्री प्रशिक्षणार्थियों को कौशल आधारित, व्यवहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Cultural Heritage Fin Bodh App Financial Literacy Governor Gurmit Singh Home Stay Training Nainital news Tourism Skills Uttarakhand Government Uttarakhand Open University Uttaravani App

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

  • स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,710)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,587)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार