Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल : डीएम ने की जमरानी सहित इन निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा ,दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल : डीएम ने की जमरानी सहित इन निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा ,दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

Nainital News – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कार्यालय सभागार कक्ष, नैनीताल में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने जमरानी बांध परियोजना सहित सैनिटोरियम- भवाली-कैंचीधाम बाईपास सड़क निर्माण एवं मानस खंड मंदिर माला योजना अंतर्गत नैना देवी मंदिर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जमरानी बांध परियोजना जो जून 2029 में पूर्ण होनी है की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वर्तमान में किए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही टनल निर्माण कार्य, पुनर्वास, भूमि अधिग्रहण की स्थिति, मुआवजा वितरण, गूलों एवं नहरों के सुधारीकरण व निर्माण कार्यों के साथ ही बांध परियोजना हेतु विद्युत लाईन बिछाए जाने, अमृतपुर कैलाश द्वार से परियोजना स्थल तक सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

टनल निर्माण की समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक परियोजना महेश खरे ने अवगत कराया की वर्तमान तक 800 मी टनल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष में कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय पर परियोजना में कार्य पूर्ण हो इस हेतु प्रतिदिन के कार्य करने का जो लक्ष्य निर्धारित है उसी के अनुरूप कार्य की प्रगति हो इस हेतु अधिकारी प्रत्येक दिन किए गए कार्यों की समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने कहा सरकार की यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इस निर्माण कार्य को अधिकारी गंभीरतापूर्वक लेते हुए निर्धारित समय जून 2029 तक इसे पूर्ण पर कराएं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बांध निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण संबंधी पुनर्वास व मुआवजा राशि वितरण आदि प्रक्रिया के सबन्ध में की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी अधिकारियों से ली। साथ ही कहा कि इन सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उपजिलाधिकारी नैनीताल तथा महाप्रबंधक जमरानी बांध परियोजना तीनों अधिकारी टीम के साथ गांव में जाकर कैम्प लगाकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्रता से करें।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

इस दौरान जिलाधिकारी ने बांध प्रभावित परिवारों हेतु किच्छा में निर्माणाधीन कॉलोनी के निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की और भवनों के निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अमृतपुर कैलाश द्वार से बांध निर्माण स्थल तक 8 किलोमीटर सड़क मार्ग में किए जाने वाले सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य की भी प्रगति की जानकारी ली। इस संबंध में बांध परियोजना महाप्रबंधक ने अवगत कराया कि उक्त मार्ग में डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य किया जाना है इस दौरान सड़क को कुछ दिन हेतु बड़े वाहनों विशेष रूप से खनन कार्य में लगे बड़े वाहनों के संचालन के लिए पूर्णतया बंद करना होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक, उप जिलाधिकारी नैनीताल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की टीम गठित करते हुए तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर उक्त कार्य को यथासमय पूर्ण कराए जाने हेतु बांध परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक को दिए।

इस दौरान जमरानी बांध परियोजना हेतु बिछाए जाने वाली 32 केवी विद्युत लाइन निर्माण की भी प्रगति की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग से आए अधिकारी द्वारा अवगत कराया की ग्रामीणों द्वारा विद्युत लाइन बिछाए जाने हेतु कुछ विवाद के कारण विद्युत लाइन बिछाए जाने का कार्य नहीं हो पा रहा है इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी नैनीताल, महाप्रबंधक बांध परियोजना एवं अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए की वह शीघ्र ही गांव में जाकर ग्रामीणों से वार्ता कर उक्त समस्या का समाधान करते हुए विद्युत लाइन बिछाए जाने का कार्य प्रारंभ कर शीघ्रता से उसे पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर सख्त हुए सीएम धामी, बैंकों को स्वरोजगार और जनहित योजनाओं में तेजी के निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी
ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण सड़क भवाली-सेनीटोरियम से रातीघाट (कैंचीधाम बाई पास) सड़क मार्ग की भी समीक्षा की। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग नैनीताल से आए अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया की उक्त मार्ग कुल 18.02 किलोमीटर की लंबाई का है जिसमें से वर्तमान तक 8 किलोमीटर सड़क को पक्का कर डामरीकरण भी कर लिया गया है। शेष 10.2 किलोमीटर मार्ग में कटिंग का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। वर्तमान में कलमठ, सुरक्षा दीवार निर्माण आदि कार्य गतिमान है। उक्त मार्ग कोभवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़े जाने हेतु 74 मीटर स्पान का मोटर पुल का निर्माण होना है जिसकी डीपीआर तैयार का शासन को भेजी गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए की वह शीघ्र ही शासन में संपर्क करते हुए पुल की स्वीकृति करने की भी कार्रवाई भी करें।

उन्होंने कहा कि काटी गई सड़क मार्ग में दीवार, पुलिया, स्कबर एवं एवं निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए द्वितीय चरण के कार्यों को कराए जाने की भी कार्यवाही की जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने कैचीधाम मंदिर के निकट पार्किंग निर्माण, पैदल पुल निर्माण, श्रद्धालुओं हेतु पाथवे निर्माण, ध्यान केंद्र निर्माण की भी प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया की उक्त कार्य हेतु 40 करोड रुपए की धनराशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 45% कार्य पूर्ण हो गया है अन्य कार्य तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

इस दौरान जिलाधिकारी ने नैनीताल जिला मुख्यालय में प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर परिसर में मानस खंड मंदिर माला परियोजना अंतर्गत कराए जा रहे सौंदर्यकरण कार्य की प्रगति की भी जानकारी की। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि इस कार्य हेतु कुल 11 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई जिसमें से लगभग 80% कार्य पूर्ण हो गए हैं शेष कार्य गतिमान हैं। साथ ही नैनीताल के मल्लीताल एवं तल्लीताल सहित विभिन्न चौराहों के सौंदर्यकरण एवं चौड़ीकरण कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए की राष्ट्रीय राजमार्ग में कहीं पर भी सड़क पाले आदि से खराब या क्षतिग्रस्त हो जाती है तो तत्काल उसे ठीक किया जाए कहीं पर भी सड़क में गढ्ढा न हो।

जिलाधिकारी ने भवाली बाईपास पर निर्माणाधीन मोटर पुल निर्माण की प्रगति की भी जानकारी लेते हुए तत्काल कार्य पूर्ण करते हुए उसका संचालन करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सेनेटोरियम से भीमताल बाईपास की स्थिति, पदमपुरी-धानाचुली मार्ग सुधारीकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय, जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, अभय पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम नैनीताल देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

  • नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

  • रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,719)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,423)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (658)
  • देहरादून (10,842)
  • नैनीताल (6,370)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (891)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद