Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कोटाबाग के बैलपड़ाव में सुनी जनता की समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कोटाबाग के बैलपड़ाव में सुनी जनता की समस्याएं

Mohan Chandra Joshi January 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल: बैलपड़ाव में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर सम्पन्न

500 से अधिक लोगों को मिला शिविर का सीधा लाभ

215 लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान

Nainital News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद नैनीताल के विकासखंड कोटाबाग के न्याय पंचायत बैलपड़ाव के सिंचाई डांक बंगला में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया, साथ ही पात्र व्यक्तियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को सुना, 215 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के दिए गए निर्देश

शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ ही उनकी समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान भी किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा मौके पर विभागीय स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कृषिप्रधान क्षेत्र होने के कारण शिविर में मुख्य रूप से सिंचाई, जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त विद्युत, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि संबंधित मामले, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याओं को क्षेत्र वासियों द्वारा रखा गया।

शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे इसी उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन उनके द्वार पहुँचा है।

शिविर में विभिन्न गांवों में सिंचाई सुविधा, गूलों की मरम्मत, नलकूप के पम्पों की मरम्मत किए जाने,विभिन्न गांवों में पेयजल की समस्या के साथ ही अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभागों से आए अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आधार कार्ड ठीक कराए जाने व नए आधार कार्ड बनाए जाने में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र के कोटाबाग व चकलुवा में आधार केन्द्र खोले जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई इस संबंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी को कोटाबाग एवं बैलपड़ाव क्षेत्र में शीघ्र ही आधार केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा भूमि कुर्रे, पैमाइश सहित बंद सार्वजनिक मार्गों को स्थानीय लोगों हेतु सुचारू किए जाने सहित भूमि से संबधित विभिन्न मामले व समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए उन समस्याओं के त्वरित समाधान व निस्तारण की मांग रखी, इस संबंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी को निर्देश दिए कि भूमि संबंधित जो भी प्रकरण, समस्या आज प्राप्त हुई हैं इन समस्याओं को प्रत्येक शनिवार को तहसील स्तर पर अथवा मौके पर जाकर निस्तारित करें, जो भी विवाद हों उस संबंध में शिकायतकर्ता समेत संबंधित व्यक्ति, पार्टी, स्थानीय लोगों को बुलाकर व मौके पर जाकर भूमि दस्तावेजों का मिलान करने हुए संबंधित व्यक्तियों की मौजूदगी में उनका प्राथमिकता से निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जनहित के मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

इस दौरान कालाढूंगी बाजार में मेथी शाह नाला में हुए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग पर जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी कालाढूंगी को तत्काल जांच कर अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शिविर में किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने की शिकायत पर जिला अधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति के खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि जमा होनी चाहिए यह कृषि विभाग की जिम्मेदारी है। इस हेतु जो भी पात्र व्यक्ति हैं उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है तो तत्काल उनकी समस्या का समाधान करें जिनकी केवाईसी नहीं हुई है, व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।

शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न नहरों एवं गूलों की मरम्मत किए जाने की समस्या रखी गई, इस संबंध में जिलाधिकारी ने राजकीय सिंचाई, लघु सिंचाई एवं नलकूप विभाग को आपसी समन्वय के साथ किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान करते हुए सिंचाई का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

शिविर में किशनपुर कोटली में बिना अनुमति के। बगीचा काटकर होटल रिसोर्ट बनाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी कालाढूंगी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न गांव में जंगली व आवारा पशुओं से फसल को हो रही नुकसान की रोकथाम की मांग पर जिलाधिकारी ने वन विभाग, उरेडा व मुख्य कृषि विभाग को अगले वित्तीय वर्ष की जिला योजना अंतर्गत ऐसे गांव में सोलर फैंसिंग,चैन लिंक फेंसिंग वह सोलर लाइट लगाए जाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान

इस दौरान विभिन्न गांव में नालों के किनारे हो रहे कृषि भूमि के भू कटाव की रोकथाम के संबंध में भी समस्याएं रखी गई इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार कर भू कटाव रोकथाम की कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविर में क्षेत्र के विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को ठीक करने, पैदल खड़ंजा। मार्गों को पक्का निर्माण किए जाने की भी मांग रखी गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोनिवि तथा ग्राम्य विकास विभाग को तत्काल समस्या के समाधान हेतु उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विद्यालयों में छत मरम्मत, शौचालय निर्माण, संबंधित प्राप्त आवेदनों पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में छात्र संख्या ठीक है और अध्यापकों की कमी है उन विद्यालयों में प्राथमिकता के तहत शीघ्र अध्यापकों की तैनाती की जाय, साथ ही जिन विद्यालयों में छात्राओं की संख्या अधिक है उनके लिए 2 अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण किया जाए तथा भवन मरम्मत व निर्माण के प्रस्ताव बनाए जाय।

इस दौरान विभिन्न गांवों में विद्युत पोल बदले जाने, झुके विद्युत तारों को ठीक करने तथा किसानों के खेतों से विद्युत लाइन शिफ्ट किए जाने, हाईटेंशन लाइन हटाए जाने की मांग रखी गई गई ,जिस संबंध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत पोल व तारों से किसी भी प्रकार की घटना न हो इस हेतु विभाग पूर्ण सुरक्षा एवं सतर्कता रखें। घटना होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि वर्षात से पूर्व सभी पुराने जीर्ण शीर्ण विद्युत पोलों को बदलने के साथ ही विद्युत से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में लगातार खराब हो जा रहे विद्युत ट्रांसफार्मर की भी समस्या रखी गई, जिस संबंध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बार बार विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत पर फटकार लगाते हुए अच्छी गुणवत्ता का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल के माध्यम से सेवाओं का लाभ जनता को मौके पर ही प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

शिविर का लगभग 500 लोगों द्वारा सीधा लाभ लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 93 लोगों का स्वास्थ्य उपचार कर निशुल्क दवा दी गई व बीपी,सूगर की जांच की गई।

आयुर्वेदिक द्वारा 129 लोगों का व होम्योपैथी द्वारा 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।

पशुपालन विभाग द्वारा 30 पशुपालकों को विभागीय योजना के अंतर्गत सुविधा प्रदान की गई।
उद्यान विभाग द्वारा 16 कास्तकारों को शब्जी बीज आदि वितरित किए गए।

कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि के 30 पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान किया गया साथ ही 20 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए।
सहकारिता विभाग द्वारा 15 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन भरे गए साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में आधार कैम्प लगाकर 23 लोगों के आधार संशोधित करने के साथ ही नए आधार कार्ड बनाए गए।

बाल विकास विभाग द्वारा 5 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा 8 लोगों को विभागीय योजना का लाभ प्रदान किया गया।

श्रम विभाग द्वारा 20 श्रमिकों का पंजीकरण करने के अतिरिक्त विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
सेवायोजन विभाग द्वारा 12 रोजगार संबंधित आवेदन पंजीकरण कराए गए।
राजस्व विभाग द्वारा 4 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए।
शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से 25 पात्र लाभार्थियों को कान की मशीन, छड़ी, घुटने व कमर की बेल्ट वितरित की गई तथा 9 विभिन्न पेंशन संबंधित आवेदन उपलब्ध कराने के अतिरिक्त कार्यवाही की गईं।
उद्योग विभाग द्वारा 8 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराया गया तथा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। विद्युत विभाग द्वारा 10 उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। यू सी सी जागरूकता रथ के माध्यम से 6 विवाह पंजीकरण के आवेदन भरे गए। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास विभाग अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाकर 3500 रुपये की समूहों के उत्पादों की बिक्री की गई।

शिविर में क्षेत्र में निराश्रित गोवंश पशुओं हेतु पूर्व में निजी व्यक्ति द्वारा संचालित गौशाला में पशुपालन विभाग द्वारा उसकी क्षमता 500 करते हुए संबंधित संचालक के साथ अनुबंध किया गया।

शिविर में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी सुरेश भट्ट, पूरन चंद्र नैलवाल, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, अध्यक्ष नगर पालिका कालाढूंगी रेखा कत्यूरा, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन चन्द्र पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता, विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Nainital Latest News Of Uttarakhand Nainital Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन शव बरामद होने के बाद SDRF की टीम खोज अभियान में जुटी। Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

  • लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

  • दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

  • चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  • अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (296)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,014)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,583)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (771)
  • देहरादून (11,490)
  • नैनीताल (6,651)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (320)
  • बागेश्वर (993)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश