Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची भीमताल के चाफी-अलचोना गांव
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची भीमताल के चाफी-अलचोना गांव

Mohan Chandra Joshi May 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

Nainital News- उत्तराखंड में पहुंची 16वें वित्त आयोग की टीम मंगलवार दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने भीमताल विकासखंड के ग्राम चाफी और अलचोना का भ्रमण किया। साथ ही वहां की भौगोलिक स्थिति चुनौतियों को जाना। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय मुद्दों और आवश्यकताओं को जाना, इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा समिति के सम्मुख सुझाव भी रखे।

विकासखंड भीमताल के चाफी-अलचोना पहुंचने पर आयोग की टीम के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, आयोग के सदस्यगणों ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पाण्डा, डा. सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पाण्डेय, संयुक्त सचिव के.के. मिश्रा, पी अमरुथ वर्षेणी, पीएस सदस्य कुमार विवेक आदि का आय़ुक्त कुमाऊं दीपक रावत और जिलाधिकारी वंदना ने स्वागत किया। इस दौरान छोलिया नृत्य और महिला समूहों ने लोक गीतों के साथ फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
आय़ोग की टीम ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पालीहाउस नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने नर्सरी में लिलियम के फूलों के आय़ात निर्यात के विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में खेतीबाड़ी की अपार संभावना है। साथ ही सरकार भी खेतीबाड़ी और पलायन रोकने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना संचालित कर रही है।

इसके पश्चात आयोग की टीम ने श्री पूर्णानंद तिवारी राजकीय इंटर कालेज चाफी में पहुंच कर जन प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और महिलाओं से सीधे संवाद किया। जिसमें विभिन्न गांव से आए प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष क्षेत्रीय समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। जिसमें लोगों ने कृषि, सड़क और शिक्षा के संबंध में अपने सुझाव रखे।
ग्रामीणों ने सुझावों में बताया कि मैदानी क्षेत्रों की योजनाएं जनसंख्या के आधार पर बनाई जाएं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए योजनाएं वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएं। यह भी बताया गया कि तीन वन पंचायतों द्वारा स्थानीय झरनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी पहलों को प्रोत्साहन देने हेतु वन पंचायतों को भी वित्तीय सहायता दिए जाने की आवश्यकता बताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी स्वास्थ्य सौगात, मिलेंगी MRI और AI आधारित एक्स-रे मशीनें

विधायक राम सिंह कैड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतों से प्राप्त सुझाव देश की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने, योजनाओं को क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार ढालने औऱ स्थानीय पहलुओं को नीति-निर्माण में स्थान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
ग्राम प्रधान अलचौना पूरन भट्ट ने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में तेजी लाने, तथा पंचायत योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत जताई। कमला देवी ने नेटवर्क की अनुपलब्धता को एक गंभीर समस्या बताया, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने डिजिटल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि विकास खंड भीमताल कृषि की अपार संभावना है, लेकिन जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस कारण काश्तकार निराश हो रहा है, उन्होंने खेतों में ताडबाड़ फेंसिंग,सोलर लाइट लगाने के सुझाव दिए।कोटाबाग के बलबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में फूल-बागवानी बेहतर होता है, लेकिन कोल्ड स्टोर नहीं होने के कारण फल-फूल जल्दी खराब हो जाते है। उन्होंने कोल्ड वैन,कोल्ड स्टोरेज लगाने की बात कही।
हिमांशु पांडे ने प्रस्ताव रखा कि पर्वतीय क्षेत्रों में योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता जनसंख्या के बजाय क्षेत्रफल के आधार पर दी जाए, ताकि संसाधनों का न्यायसंगत वितरण हो सके। उन्होंने बागवानी को प्रोत्साहित करने हेतु कोल्ड चेन सुविधाओं की स्थापना, जल जीवन मिशन को और मजबूती देने, तथा वन्य जीवों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया।
वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने अपने संबोधन में बताया कि उत्तराखंड 16 वें वित्त आयोग के भ्रमण का 26वां राज्य है। उन्होंने कहा कि आयोग सभी सुझावों को गंभीरता से सुन रहा है। ग्रामीणों की समस्या और समाधान के लिए पंचायत स्तर से सुझाव मांगे गए हैं। पंचायतों की समस्याओं के आधार पर आयोग की टीम बेहतर निर्णय लेते हुए जून माह तक केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।
बताया कि कुछ समस्याएं राष्ट्रीय स्तर की हैं, जिसके समाधान के लिए आयोग बेहतर रिपोर्ट केंद्र को प्रस्तुत करेगा, जबकि कुछ समस्या जिला स्तर और प्रदेश स्तर की होती है, जिसके लिए जिला स्तर के अधिकारी ग्रामीणों के समस्या का तत्काल रुप से संज्ञान लेते निस्तारण कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से एक विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, बोले- मॉडल जनपद बनाना है संकल्प

इंटर कालेज में विभिन्न विभागों और सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाए गए। जिसका आयोग की टीम ने निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी ने नारी सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल का परिचय दिया।
इस दौरान आयोग की टीम डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष अवस्थी, निकिता जैन, ओएसडी अभय मित्तल, पीपीएस सदस्य सुधा राजगोपालन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दीलीप जावलकर, वाई के पंत, सी रवि शंकर ,सोनिका, विनीत कुमार, अभिषेक रुहेला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital News- Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बारिश के दौरान घने बादलों से ढका उत्तराखंड का मौसम। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में रेलवे भर्ती और सरकारी नौकरी का प्रतिनिधित्व करता दृश्य। RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
₹20000 की रिश्वत लेते जेई विवेक कुमार गिरफ्तार प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार और हरिद्वार में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बारिश के दौरान घने बादलों से ढका उत्तराखंड का मौसम। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा

  • प्रतीकात्मक तस्वीर में रेलवे भर्ती और सरकारी नौकरी का प्रतिनिधित्व करता दृश्य। RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • ₹20000 की रिश्वत लेते जेई विवेक कुमार गिरफ्तार प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE

  • अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार और हरिद्वार में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,607)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,417)
  • खेल (356)
  • चंपावत (961)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (646)
  • देहरादून (10,778)
  • नैनीताल (6,342)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,047)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,129)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (498)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,356)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल