Weather: उत्तराखंड में कल भी बरसेंगे मानसूनी बादल , अभी तक इन जिलों के स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
देहरादून। Uttarakhand Weather Update School Holiday News: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के आठ जिलों बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रुड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा, चंबा, घनसाली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली और तूफान के साथ बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नागरिकों से मौसम अपडेट्स पर नजर रखने और आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। अभी तक प्रदेश के 12 जिलों में मंगलवार को अवकाश का आदेश जारी हो गया है।
अभी तक इन 12 जिलों में अवकाश घोषित
चम्पावत – कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
पिथौरागढ़ – कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
उत्तरकाशी – कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
चमोली – कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
रुद्रप्रयाग: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
अल्मोड़ा: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
उधम सिंह नगर: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
नैनीताल: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
बागेश्वर: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
पौड़ी गढ़वाल: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
टिहरी गढ़वाल: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
देहरादून: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


