Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘सांस अभियान 2025–26’ का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘सांस अभियान 2025–26’ का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi November 12, 2025
ख़बर शेयर करें -

हर बच्चे की सेहत के लिए सामूहिक संकल्प

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि बाल स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर, एक जन-आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है सांस अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित ‘सांस अभियान (Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully) 2025–26’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) डोईवाला, देहरादून में किया गया। यह कार्यक्रम बाल स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुराधा पाल (आईएएस), कार्यवाहक मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रहीं। उनके साथ मंच पर डॉ. आर. सी. पंत (निदेशक, डीजी हेल्थ सर्विसेज), डॉ. रश्मि पंत (निदेशक, एनएचएम), डॉ. मनोज शर्मा (मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून) और डॉ. के. एस. भंडारी (सीएमएस, सीएचसी डोईवाला) उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सांस अभियान के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के किसी भी बच्चे की जान ऐसी बीमारियों से न जाए जिन्हें रोका जा सकता है। निमोनिया से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर पहचान और उपचार ही सबसे प्रभावी उपाय हैं। हमारी सरकार हर माँ-बाप को यह भरोसा दिलाती है कि बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी भी संसाधन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर बच्चे की सुरक्षित सांस ही सशक्त उत्तराखंड का आधार बनेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत-सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर

जागरूकता ही सबसे प्रभावी टीका
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक मिशन निदेशक अनुराधा पाल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि “निमोनिया से हर वर्ष हजारों बच्चों की जान जाती है, जबकि यह बीमारी समय पर पहचान और उपचार से पूरी तरह रोकी जा सकती है।” उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएं और किसी भी लक्षण की स्थिति में चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। डॉ. रश्मि पंत, निदेशक, एनएचएम ने कहा कि “शिशु देखभाल की सही जानकारी ही निमोनिया से सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।” उन्होंने माताओं को केवल स्तनपान कराने, समय पर पूरक आहार देने, स्वच्छता बनाए रखने और पीसीवी टीकाकरण की अनिवार्यता पर बल दिया। अभियान के तहत कार्यक्रम में उपस्थित पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोषण किट वितरित की गईं, जिससे उनकी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ सके और समग्र विकास सुनिश्चित हो।

“हर स्तर पर जागरूकता से ही बदलेगी तस्वीर”-डॉ. आर. राजेश कुमार
राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि बाल स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। निमोनिया जैसी बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा के लिए सांस अभियान एक जन-आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है। आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर घर-घर तक संदेश पहुँचाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया से मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी ज़िले अपने-अपने स्तर पर इस अभियान को जनसहभागिता के साथ क्रियान्वित करेंगे ताकि हर बच्चे को समय पर उपचार और सुरक्षा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

सामुदायिक सहभागिता से बाल स्वास्थ्य की दिशा में सशक्त कदम
डॉ. आर. सी. पंत (निदेशक, डीजी हेल्थ सर्विसेज) ने कहा कि निमोनिया की रोकथाम में समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में इस अभियान के माध्यम से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। डॉ. त्रिप्ती बहुगुणा, सलाहकार, राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र (एसएचएसआरसी) ने कहा कि निमोनिया से लड़ाई केवल चिकित्सा क्षेत्र की नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आशा, एएनएम और माता-पिता की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून ने कहा कि निमोनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. उमा रावत (सहायक निदेशक, बाल स्वास्थ्य), आईईसी टीम, बाल स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, सीएचसी डोईवाला के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

हर घर तक पहुँचेगी ‘सांस’ की सुरक्षा
कार्यक्रम के समापन पर यह घोषणा की गई कि सांस अभियान 2025–26 को 12 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक जिले में निमोनिया से बचाव हेतु विशेष जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, घर-घर आशा और एएनएम का भ्रमण, बच्चों में खतरे के लक्षणों की पहचान और सक्रिय मामलों की खोज (Active Case Finding) जैसी गतिविधियाँ की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। इसके चार प्रमुख स्तंभ हैं जागरूकता, शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और टीकाकरण।

हर सांस की सुरक्षा, हर बच्चे का अधिकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह संकल्प दोहराया है कि उत्तराखंड का कोई भी बच्चा निमोनिया जैसी रोकी जा सकने वाली बीमारी से अपनी सांसें न खोए। सांस अभियान 2025–26 केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी की दिशा में उठाया गया सशक्त कदम है ताकि हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें और उत्तराखंड स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
IPS अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल एसएसपी का कार्यभार संभाला Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Rudrapur murder crime scene symbolic image Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

  • IPS अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल एसएसपी का कार्यभार संभाला Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

  • चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

  • Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,268)
  • उधमसिंह नगर (1,377)
  • क्राइम (3,627)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,590)
  • नैनीताल (6,728)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय