Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Dham Yatra: कुशल व दक्ष कार्मिकों के समर्पण से सिद्ध होती है यात्रा की कठोर तपस्या
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Dham Yatra: कुशल व दक्ष कार्मिकों के समर्पण से सिद्ध होती है यात्रा की कठोर तपस्या

Mohan Chandra Joshi May 18, 2025
ख़बर शेयर करें -

मजिस्ट्रेट से लेकर पीआरडी जवान हैं श्री केदारनाथ धाम यात्रा के असली हीरो

24 घंटे यात्रा को सफल बनाने को करते हैं कठिन परिश्रम

Rudraprayag News- श्री केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। हिमालय की तलहटी में केदारघाटी के गौरीकुंड से शुरू होने वाली करीब 20 किलोमीटर की इस कठिन पैदल यात्रा की मंजिल समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग है। हर वर्ष बाबा के दर्शनों को लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। विपरीत परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन की बदौलत यह यात्रा संचालित होती है। लेकिन इस यात्रा के असली हीरो वो कर्मचारी हैं जो 24 घंटे ड्यूटी कर यात्रा मैनेजमेंट करते हैं। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि इन्हीं के समर्पण के बूते यात्रा रूपी कठोर तपस्या सिद्ध होती है।

सात सेक्टर में विभाजित है यात्रा मार्ग

यूं तो जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा सिरोबगड़ से शुरू हो जाती है और यहीं से यात्रा मैनेजमेंट के लिए विभिन्न ड्यूटी प्रशासन के स्तर से लगाई जाती हैं। लेकिन यात्रा मैनेजमेंट का मुख्य कार्य सोनप्रयाग से शुरू होता है।
सोनप्रयाग से लेकर श्री केदारनाथ मंदिर तक सात मुख्य पड़ावों के आधार पर यात्रा मार्ग को सात सेक्टर में बांटा गया है। सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, बड़ी लिनचोली,
घोड़ा पड़ाव, सेक्टर केदारनाथ (हैलीपैड) और मन्दिर परिसर। सोनप्रयाग क्षेत्र में बाबा के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालु अपने वाहन सीतापुर एवं सोनप्रयाग पार्किंग में पार्क कर प्रशासन की व्यवस्थाओं का लाभ लेना शुरू करते हैं। सोनप्रयाग सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस, पीआरडी जवान, स्वास्थ्य विभाग एवं व्यवस्थाओं में जुटे अन्य कर्मचारी यहां शांति एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने से लेकर भक्तों का उन्हें शटल वाहन में बैठाना सुनिश्चित करते हैं। गौरीकुंड में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी श्रद्धालुओं का पंजीकरण चैक करने, नया पंजीकरण करने, स्वास्थ्य जांच करने से लेकर उन्हें पैदल मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं, जहां से विभिन्न पड़ाव पार कर भक्त बाबा के धाम पहुंचते हैं। सभी पड़ावों पर यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने में इन्हीं अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका होती है। ये कार्मिक स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने से लेकर, स्वास्थ्य जांच, रेस्क्यू, घोड़ा खच्चर संचालन का मैनेजमेंट सुनिश्चित करवाने से लेकर हर छोटा बड़ा काम करते हैं। आपदा जैसी स्थिति में यही कार्मिकों लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचने का भी काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

यात्रा ही नहीं जीवन मैनेजमेंट सीखाती है यात्रा

श्री केदारनाथ धाम में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात खंड विकास अधिकारी अनुष्का अपना अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि बतौर यात्रा मजिस्ट्रेट यह उनकी पहली ड्यूटी है और यह उनके जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन सीख से भरी हुई ड्यूटी है। हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से चलती रहे यह सुनिश्चित करना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है। न्यूनतम संसाधनों में हम लोग यहां 24 घंटे ड्यूटी करते हैं, कई बार आपातकाल स्थिति में ऐसा भी होता है कि दिन में दो से तीन घंटे की नींद भी पूरी नहीं हो पाती। लेकिन अगले दिन हमें फिर से पूरी ऊर्जा के साथ नए दिन की शुरुआत करनी होती है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा अपने आप में एक अलग अनुभव एवं ड्यूटी है। मैं दूसरे वर्ष यहां पर बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्य कर रहा हूं, लेकिन हर दिन एक नई चुनौती हमारे सामने होती है और हर दिन हमें कुछ नया सीखने को मिलता है। बाबा केदारनाथ की यात्रा में ड्यूटी करना अपने आप में एक तपस्या है। देश विदेश से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु छह महीने की अवधि में तीन से चार दिन के लिए यात्रा पर आते हैं, लेकिन यहां तैनात कर्मचारी हर दिन एक नई यात्रा पर होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान

कोट जिलाधिकारी-
श्री केदारनाथ धाम यात्रा सबसे कठिन यात्राओं में से एक है। यहां ड्यूटी करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों के समर्पण एवं निष्ठा के चलते ही यह यात्रा सफल होती है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा के धाम दर्शनों को पहुंचते हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए दिन रात काम करने वाला कुशल एवं दक्ष कर्मचारियों के कठिन परिश्रम के कारण ही बाबा के धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां से आशीर्वाद के साथ सुखद यादें भी लेकर जाते हैं। यही सभी कार्मिक इस यात्रा के असली हीरो हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और छह घायल Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
देहरादून में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की जानकारी देते अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार। Dehradun News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख मतदाता दर्ज, 35,883 नए नाम जुड़े
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख मतदाता दर्ज, 35,883 नए नाम जुड़े

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
नगर पंचायत लालकुआं को अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित करते अधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

  • उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

  • रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और छह घायल Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

  • देहरादून में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की जानकारी देते अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार। Dehradun News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख मतदाता दर्ज, 35,883 नए नाम जुड़े
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख मतदाता दर्ज, 35,883 नए नाम जुड़े

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (488)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,163)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,615)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,547)
  • नैनीताल (6,694)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,256)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (542)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल Dehradun News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख मतदाता दर्ज, 35,883 नए नाम जुड़े Dehradun News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख मतदाता दर्ज, 35,883 नए नाम जुड़े