Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 39 दिनों में 10 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, यात्रा व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु हैं।
Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
केदारनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित।

श्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सुगम और सुरक्षित यात्रा जारी।

ख़बर शेयर करें -

सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते केदारनाथ यात्रा सुगम और सुरक्षित, देश-विदेश से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

रुद्रप्रयाग, 30 मई 2026: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से दिनांक 30 मई 2026 सायं 5 बजे तक कुल 10,00,497 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज दिनांक 30 मई को सायं 5 बजे तक 24,066 श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन किए।

चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक की गई व्यवस्थाएं प्रभावी, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनका लाभ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशन में यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, विद्युत, संचार तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं, स्वास्थ्य जांच केंद्र, ऑक्सीजन सुविधा एवं प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, होमगार्ड एवं अन्य विभागों के कार्मिक लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हुए हैं।

यात्रा मार्ग पर नियमित सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता, विश्राम स्थलों का संचालन तथा मौसम संबंधी सूचनाओं का समय-समय पर प्रसारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा संचालित कंट्रोल रूम एवं सूचना तंत्र के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

अहमदाबाद, गुजरात से अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु भावेश कोपथ ने बताया कि वे पैदल मार्ग से बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें पूरी यात्रा के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रा का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि पैदल ट्रैक एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों के कारण उनकी पुत्री का स्वास्थ्य कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया था, लेकिन यात्रा मार्ग पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क थी तथा समय पर उपचार मिलने से उनकी पुत्री शीघ्र स्वस्थ हो गई। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा के लिए वर्तमान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हैं तथा श्रद्धालु निश्चिंत होकर बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंच सकते हैं।

प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है तथा देशभर से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम एवं आध्यात्मिक अनुभव के साथ अपनी यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: उत्तराखंड केदारनाथ धाम चारधाम यात्रा धार्मिक पर्यटन बाबा केदार यात्रा 2026 रुद्रप्रयाग श्रद्धालु

Related Stories

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  • देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,763)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,376)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद