Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – कमलुवागांजा में जन संवाद शिविर , DM वंदना ने सुनी जनता की समस्याएं ,दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी – कमलुवागांजा में जन संवाद शिविर , DM वंदना ने सुनी जनता की समस्याएं ,दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 22, 2024
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा शुक्रवार को नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत डीएवी स्कूल कमलुवागांजा में जन संवाद एवं जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त शिकायतों को एक निश्चित समय सीमा अंतर्गत समाधान करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि, अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या को जानें लोगों से जानकारी भी प्राप्त करते हुए एक निर्धारित समय पर उन समस्या व शिकायतों का समाधान करें तथा पुनः मौके पर जाकर निरीक्षण भी करें।

नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न विभागों की अलग अलग टीम बनेगी जो वार्डों में जाकर उन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्य करेगी।

स्थानीय लोगों के आपसी विवाद के कारण जिन विकास कार्यों को संपन्न कराने में समस्या आ रही हो, तत्काल उपजिलाधिकारी व संबंधित विभाग क्षेत्र में जाकर स्थानीय लोगों से मिलकर आपसी राय मशवरे से समस्याओं का समाधान कर कार्यों को सपन्न कर आम जनता को सुविधा प्रदान करें।

नगर क्षेत्रान्तर्गत सीवर लाईन व पेयजल लाईन निर्माण हेतु खोदी गई सड़क को जबतक स्थाई रूप से ठीक नहीं हो जाती है तबतक तत्काल खोदी गई सड़क को अस्थाई रूप से उसे ठीक करें तथा सड़क को समतल करें, उपजिलाधिकारी स्वयं भी निरीक्षण करेंगे।
आबादी वाले क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाले व बड़े व्यसायिक प्रतिष्ठानों जिनके कारण स्थानीय जनता को दिक्कत हो ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, नगर निगम तथा प्रदूषण बोर्ड निरीक्षण कर चालान आदि की कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

सभी वार्डों में जाकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व नगर निगम की टीम जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही जिन क्षेत्रों में सफाई नहीं पाई जाती है संबंधित कार्मिक को तत्काल हटाया जाय,साथ ही मच्छरों को भगाने हेतु नियमित दवा आदि का छिड़काव भी किया जाय। अच्छे कार्य करने वाले पर्यावरण मित्र व कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

क्षेत्र में जहॉ जहॉ नई स्ट्रीट लाईट स्वीकृत हुई हैं उन्हें तत्काल लगाने के साथ ही खराब स्ट्रीट लाईटों को नगर निगम तत्काल ठीक कराएं। नहर एवं गूलों के किनारे अतिक्रमण जिसके कारण स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है ऐसे अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के साथ ही अतिक्रमण को हटाया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

आरटीओ रोड एवं गैस गोदाम लिंक रोड में 10 दिन के भीतर हॉटमिक्स का कार्य लोक निर्माण विभाग करे।
ऊँचापुल क्षेत्र में जिन लोगों द्वारा नहर में सीवर लाईन का पानी डाला जा रहा है ऐसे लोगों का तत्काल चालान कर नहर की सफाई की जाए। विद्युत विभाग जहॉं जहॉ विद्युत पोल लगने हैं एक निश्चित अवधि में उन्हें लगाकर उपभोक्ताओं को विद्युत संयोजन प्रदान करे।

शिविर में कुल 146 समस्याएं लोगों द्वारा दर्ज कराई गई, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना, इनमें मुख्य शिकायतें एडीबी परियोजना अंतर्गत सीवरेज व पेयजल लाईन निर्माण कार्य के कारण खुदी सड़कों को ठीक करने,भूमि संबंधित, स्ट्रीट लाईट लगाए जाने एवं खराब स्ट्रीट लाईट को ठीक किए जाने, विद्युत पोल लगाए जाने व विद्युत संयोजन दिलाने ,विद्युत तारों में आए पेड़ों की लौपिंग करने, सड़कों में घूम रहे आवारा गौ वंशीय पशुओं से निजात दिलाने, सड़कों को गढ्ढामुक्त किए जाने, सिंचाई नहरों से अतिक्रमण हटाने व उनकी नियमित सफाई करने, सड़क व मार्गों में हो रहे जल भराव की समस्या दूर करने के अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी जन समस्याओं के समाधान हेतु एक अवधि निर्धारित करते हुए संबंधित विभागों को उक्त समयावधि में समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद

जनसंवाद कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,उद्यान, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ,ग्राम्य विकास विभाग ,नगर निगम आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। खाद्य विभाग द्वारा 1 अन्त्योदय कार्ड बनाया गया,उद्यान विभाग द्वारा 15 कृषकों की बीज व दवा उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 बृद्धावस्था के तथा 3 विधवा पेंशन के फॉर्म भरे गए, 4 महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा स्टाल के माध्यम से महिला उत्पादों की बिक्री की गई।

शिविर में निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, निवर्तमान पार्षद नीमा भट्ट, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र मोहन सिंह आदि के साथ ही नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तुषार सैनी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand DM वंदना सुनी जनता की समस्याएं Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम नैनीताल वंदना दिए यह निर्देश देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी - कमलुवागांजा में जन संवाद शिविर हल्द्वानी न्यूज

Related Stories

गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीएम ललित मोहन रयाल। हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
देहरादून में यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं अधिकारी। देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन पीएम गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन करते हुए। देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

  • मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

  • स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीएम ललित मोहन रयाल। हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

  • देहरादून में यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं अधिकारी। देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

  • सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,641)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (649)
  • देहरादून (10,799)
  • नैनीताल (6,351)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,054)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश