हल्द्वानी- उफनती नदी की लहरों में ओझल हुआ युवक ,सर्च अभियान जारी -देखें वीडियो
हल्द्वानी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश जमकर कहर बरपा रही है बारिश के चलते नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर हैं और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा एतिहाद बरतने की अपील की गई है। हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक के बरसाती नाले में बहने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। युवक अपने दूसरे साथी को लाने के लिए दोबारा नाले के बीच से होते हुए दूसरी तरफ को जा रहा था कि इसी बीच पानी के तेज बहाव में युवक बह गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक पानी के तेज बहाव में बहता हुआ जा रहा है।
सूचना मिलने पर प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है।
बताया जा रहा है कि छडायल नायक निवासी 27 वर्षीय पंकज थापा शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ बसानी की तरफ घूमने गया था शाम छह बजे वह बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नदी को पार करने लगा जहां यह हादसा हो गया। युवक के बहने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


