Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सीएम धामी पहुंचे अपने पुराने विद्यालय , पुरानी यादें की साझा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • देहरादून

उत्तराखंड- सीएम धामी पहुंचे अपने पुराने विद्यालय , पुरानी यादें की साझा

Mohan Chandra Joshi February 8, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • बच्चों के बीच स्कूली दिनों को याद कर हुए भावुक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने उधम सिंह नगर जनपद भ्रमण के दौरान थारु राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा पहुंचकर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। श्री धामी ने कॉलेज पहुंच कर अपनी पुरानी यादें ताजा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे और लिखने के लिए तख्ती का उपयोग किया करते थे। उन्होंने कहा कि उनके आगे बढ़ने में विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एग्जाम के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव, जिज्ञासा आदि पर मार्गदर्शन किया है, श्री धामी ने कहा कि तनाव से दूर रहने हेतु एक्जाम वारियर परीक्षा पे चर्चा पुस्तक को अवश्य पढ़ना चाहिए। बालिका अष्टवी राज ने प्रश्न पूछा कि जैसे परीक्षा की घड़ी नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे घबराहट बढ़ती जा रही, किस प्रकार टाइम मैनेजमेंट करें कि सारे सब्जेक्ट कवर हो जाएं, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है, कठिन लगने वाले सब्जेक्ट को अधिक समय दीजिए, शिक्षकों, दोस्तों के साथ टॉपिक एवं विषय पर विस्तार से चर्चा कीजिए। उन्होंने कहा कि मैं भी सामान्य छात्र रहा हूं, हमें किसी भी सब्जेक्ट को कठिन नहीं मानना चाहिए बल्कि एक पाठ के बाद दूसरे पाठ को इस प्रकार लेना चाहिए कि कुछ अच्छा और नया सीखने के लिए मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति स्वयं के लिए सबसे अच्छा टाइम मैनेजर होता है, अपनी आवश्यकता के अनुसार टाइम मैनेज करना चाहिए और प्रातःकाल जरूर उठना चाहिए तथा दिनचर्या में व्यायाम एवं खेलों को भी शामिल करना चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सड़क हादसों में 'गोल्डन ऑवर' बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

मोहम्मद रेहान ने प्रश्न पूछा कि बारहवीं के बाद क्या विकल्प चुनना चाहिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को यह जरूर सोचना चाहिए कि हमें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, क्या करना है। श्री धामी ने कहा कि हमें अपनी रूचि के अनुसार करियर का विकल्प चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु एवं अभिभावक कैरियर चुनने के लिए गाइड कर सकते हैं परंतु कैरियर का चुनाव हमें अपनी रूचि के अनुसार ही करना चाहिए।

मोहम्मद आरिफ ने प्रश्न किया कि एग्जाम के नजदीक आने पर प्रेशर एवं डिप्रेशन बढ़ता जा रहा है, पढ़ाई कैसे की जाए, इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “मन के जीते जीत है, मन के हारे हार“। श्री धामी ने कहा कि एग्जाम से डरने की जरूरत नहीं है, एग्जाम युद्ध का मैदान नहीं है और प्रश्न सिलेबस के बाहर से भी आने वाले नहीं है अर्थात प्रश्न सिलेबस से ही पूछे जाएंगे, श्री धामी ने कहा कि टाइम का ही मैनेजमेंट करना है और पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं लगन से पढ़ाई करने के साथ-साथ व्यायाम एवं खेलकूद को भी समय देना चाहिए।

प्रेरणा ने प्रश्न पूछा कि पहले और अब की पढ़ाई में क्या परिवर्तन दिखाई दे रहा है, इस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंतर इतना है कि पहले तख्ती पर पढ़ाई लिखाई होती थी और टाट एवं चटाई पर बैठकर पढ़ाई करते थे। उन्होंने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है तकनीकी ज्ञान वर्तमान के बच्चों को ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रियांशी ने पूछा कि नकारात्मक विचारों से कैसे बचा जाए, मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए क्योंकि सोच से ही विचार उत्पन्न होते हैं, उन्होंने कहा कि मन में सकारात्मक सोच, उत्साह एवं उमंग होनी चाहिए। हमारे मन में उत्साह होगा तो हमारे अंदर ऊर्जा आएगी और खराब सोच भूल जाएंगे। श्री धामी ने कहा कि अपनी सोच के दायरे को कुआ की तरह सीमित न रखते हुए विशाल महासागरों की तरह बढ़ाना होगा, स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि मनुष्य अनंत शक्ति एवं ऊर्जा का भंडार है।

आरिश ने प्रश्न पूछा कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कौन-कौन सी योजनाएं हैं जिससे आगे बढ़ा जा सकता है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार नई स्पोर्ट्स नीति लेकर आई है जिसमें प्रावधान किया गया है कि यदि कोई खेल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसके बाहर आने जाने, रहने, खाने के साथ ही नौकरी की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में खेल कोटा शुरू कर रहे हैं।

अनमोल प्रजापति ने प्रश्न किया कि अपनी घबराहट एवं झिझक को कैसे दूर कर सकते हैं, इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें अपने सोचने का नजरिया बदलना चाहिए, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि आप किसी सभा में बोल रहे हैं तो यह सब मन से निकाल देना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति हमसे ज्यादा विद्वान इस सभा में उपस्थित है, क्योंकि उस समय सभी विद्वान सिर्फ और सिर्फ आपको सुन रहे होते हैं, आपको सकारात्मक विचारों के साथ अपनी बात को रखते रहना चाहिए। श्री धामी ने कहा कि मन में नकारात्मक सोच नहीं रहनी चाहिए और मोरल हाई रखना चाहिए, झिझक स्वतः ही दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

अंजू गंगवार ने प्रश्न पूछा कि पॉलिटिक्स में कैसे आगे बढ़ा जाए, इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जितने भी लोग देश दुनिया में इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है उनका शुरुआती जीवन में कुछ बनने के लिए नहीं सोचा होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि “मुझे कुछ बनने के लिए नहीं बल्कि कुछ करने के लिए बनना है“। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति ही नहीं अपितु अपनी रूचि के अनुसार चुने गए कार्य क्षेत्र में पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं लगन, समय बाध्यता के साथ कार्य करोगे तो निश्चित ही उस क्षेत्र के लीडर कहलाओगे। इसके साथ ही रिजवान अहमद ने एनसीसी, राहुल बडोनी ने इंग्लिश मीडियम आदि के बारे में प्रश्न पूछा, जिनका जवाब भी मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम को आधुनिक बनाने, मुख्य भवन की मरम्मत कराने तथा फील्ड/खेल मैदान का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य सहित विद्यार्थी तथा शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पुरानी यादें की साझा मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंस कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

  • देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

  • देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

  • श्रावस्ती के समय माता मंदिर में गुरु जी की साधना पूर्ण होने पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में हवन करते श्रद्धालु। Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,878)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,447)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,924)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब