उत्तराखंड- पहाड़ में युवक को गुलदार ने बनाया निवाला , इलाके में दहशत
Almora News: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी बीच अल्मोड़ा जिले के तहसील रानीखेत के अंतर्गत नौगांव ग्राम सभा के फयाटनौला में गुलदार ने एक युवक पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में मिला।
प्राप्त समाचार के मुताबिक नौगांव ग्राम सभा के फयाटनौला निवासी 40 वर्षीय जगदीश चन्द्र असनोड़ा पुत्र बिशनदत्त गांव में अकेले रहता था। सोमवार रात वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने रास्ते में खून व मोबाइल तथा चप्पल देखी।
उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। खोजबीन करने पर युवक का क्षत-विक्षत शरीर झाड़ी में दिखाई दिया। युवक का पिछला हिस्सा गुलदार खा चुका था। उन्होंने बताया कि जगदीश गांव में अकेला रहता था। वह मजदूरी का कार्य करता था। उसकी माता और बहन बाहर रहते थे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत लाया गया। वहीं वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट