हल्द्वानी: प्रवर्तन कार्रवाई में 71 वाहनों के चालान, ऑटो व ई रिक्शा सहित 15 वाहन सीज
Haldwani News- आज परिवहन विभाग के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए नियम विरुद्व व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के अभियोग में 71 वाहनों के चालान और 10 ऑटो व 05 ई रिक्शा सहित कुल 15 वाहनों को सीज किया।
परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे , गोविंद सिंह , जगदीश चंद्र के द्वारा हल्द्वानी, कालादूंगी , नैनीताल और हैड़ाखान मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग -परमिट शर्तों का उल्लंघन, सीटबेल्ट, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन संचालन, नो पार्किंग, टैक्स ,फिटनेस ,लाइसेंस, निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनना आदि के अभियोग में टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, बस , कार, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनो पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। पांच ई रिक्शा तथा दस ऑटो वाहनों को महिला सुरक्षा के संबंध में पूर्व में जारी की गई एसओपी का उल्लंघन , निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनने के साथ साथ फिटनेस, टैक्स आदि प्रस्तुत न करने के अभियोग में सीज किया गया।
इस चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल , नंदन रावत, सहायक परिवहन निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, गोदान सिंह , चंदन सुप्याल, चंदन डेला, श्री अनिल कार्की, अरविंद सिंह, मो. दानिश प्रवर्तन चालक महेंद्र, सूर्य प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।
डॉ गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी
(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा )
हल्द्वानी संभाग

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


