Uttarakhand Crime: शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म , पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां पंतनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मां ने बताया कि बीते रोज उनकी बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने पीड़िता की मां की तरहीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना पंतनगर पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि कल दोपहर उसकी 20 साल की बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने जब युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि नगला निवासी पारस चंद्र उसके साथ शादी का झांसा देते हुए 4 साल से दुष्कर्म कर रहा है. अब उसकी सगाई हो गई है.
युवती ने जब पारस चंद्र से शादी के लिए कहा तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया. साथ ही उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. साथ ही लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


