Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Heat Wave : राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी , सीएम ने दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand Heat Wave : राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी , सीएम ने दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 31, 2024
ख़बर शेयर करें -

बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव को दिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्थायें बनाने व जरूरी दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मौसम देखकर निकलें दोपहर में घर से बाहर, जरूरी न हो तो बाहर निकले से बचें

देहरादून। हमेशा ठंडा रहने वाला उत्तराखंड भी अब गर्मी की चपेट में है। राज्य के मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी अस्पतालों में समुचित व्यवस्थायें बनाने और जरूरी दवाओं का स्टाक रखने के निर्दश दिये हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा गर्मी के बढ़ने से सेहत पर भी इसका असर पड़ता है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में सीवियर हीट वेव कंडीशन देखने को मिली है। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नई हैल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी अस्पतालों में अर्लट जारी कर दिया है। एडवाइजरी में दोपहर 12 से सायं 4 के मध्य धूप में बिना जरूरी काम के न निकलने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा गर्मी के कारण बीमारियां की चपेट में आने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। इसको देखते हुए प्रदेश के सारे सरकारी अस्पततालों में पूर्व में ही अर्लट जारी कर व्यवस्थायें बनाने के निर्देश जारी कर दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में बच्चों और बुर्जगों को कम से कम घर से निकलने दें, ताकि बच्चें हीट वेव से बच सकें और वो कम बीमार पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो पानी की कमी नहीं होने से भी गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सकता है।

हीटवेव (गर्मी/लू) से बचाव के लिए क्या करें
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा घर बाहर निकलने से पहले एक बार तापमान जरूर देख लें और अगर ज्यादा ही जरूरी है, तो अपने साथ धूप से बचाने वाली चीजें लेकर चलें, जैसे चश्मा, छाता, सनस्क्रीन, मुंह पर बांधने वाला कपड़ा, पानी की बोतल और खाने के लिए छोटी-मोटी चीजें। थोड़े-थोड़े समयान्तराल पर तरल पदार्थ (शीतल जल, नीबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि) पीते रहें। घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी को रोकने के लिए पर्दा आदि का प्रबन्ध करें। जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें। बच्चे, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। हीट स्ट्रोक/लू के लक्षण दिखने पर नजदीकी राजकीय चिकित्सा इकाई पर सम्पर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

हीटवेव (गर्मी/लू) में क्या न करें
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है। अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सायं 4) के मध्य बाहर धूप में बिना जरूरी काम के बिल्ुकल न जायें। नंगे पैर/बदन धूप में जाने परहेज करें। अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन व बासी भोजन का सेवन करने से बचें। धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला बिल्कुल न छोडें। गहरे व चटक रंग के कपड़ों को गर्मियों में पहनने से परहेज करें। इसके साथ ही तंग एवं छोटे कपड़ों का प्रयोग विशेषकर जब बाहर धूप में जाना हो बिल्कुल न करें। बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन न पकायें। गर्मियों में शराब, चाय, कॉफ़ी, कार्बाेहाइड्रेट, साफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें। अधिक गर्मी/धूप में श्रम कार्य करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी

राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में अर्लट जारी
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा गर्मी के मौसम व हीट वेव के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपदों को सतर्क रहने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। सभी चिकित्सालयों को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस, आई फलूडस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा गया। सभी स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण किया गया है। सभी चिकित्सालयों में पीने के पानी की दुरुस्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए थे तथा चिकित्सालय में बिजली की निरंतर आपूर्ति रखने के लिए कहा गया है। हीट स्ट्रोक से कोई मृत्यु दर्ज होती है तो उसकी डेथ ऑडिट किया जायेगा, ताकि मृत्यु के सही कारण का पता लगाया जा सके लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु जागरूकता के लिए सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया होर्डिंग बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Heat Wave : राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी Uttarakhand Heat Wave Alert Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

  • नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

  • रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,719)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,423)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (658)
  • देहरादून (10,842)
  • नैनीताल (6,370)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (891)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद