Hathras Accident: हाथरस में बड़ा हादसा , सत्संग में भगदड़ से 122 लोगों की मौत..150 घायल
मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है , यूपी के हाथरस में मंगलवार को सत्संग में भगड़द मच गई। इसमें अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हैं। प्रदेश में हुई इस बड़ी घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। बता दें कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां के रतीभानपुर गांव में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 122 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में मृतकों को का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।
हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। घटनास्थल एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर है। घायलों को बस-टैंपो में लादकर जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं।
एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों के हताहत होने की संभावना है उन्होंने बताया राहत और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत