हरिद्वार- युवक का गुप्तांग नोच कर बेरहमी से हत्या ,जांच में जुटी पुलिस
- मामले की जांच में जुटी पुलिस , शिनाख्त के प्रयास जारी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड में युवक का गुप्तांग नोचकर उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में की ये वारदात है। युवक का शव सड़क किनारे एक खाली प्लाट में मिला। शनिवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर का मुआयना किया तो कहीं कोई निशान नहीं नजर आया सिर्फ उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी मिला।
फिलहाल 22 वर्षीय इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसके नाम व पते का पता लगाया जा सके।
इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


