Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार- सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक , दिए यह बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार- सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक , दिए यह बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 8, 2022
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सी.सी.आर हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। सकुशल कांवड़ मेला सम्पन्न कराने के लिए कांवड़ मेले से संबधित अन्य राज्यों के अधिकारियों से भी निरन्तर समन्वय बनाकर रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि 14 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक होने वाले कांवड़ मेले में स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में 04 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने सभी शिवभक्तों से अपील की कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कांवड यात्रा पर आने वाले शिवभक्त एक-एक पौधा लगाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत जो एडवाइजरी बनाई गई है, उसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान निर्देश दिये कि कांवड़ मेले में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनकी कोविड की बूस्टर डोज नहीं लगी है, उनकी बूस्टर डोज लगवाई जाए। कांवड़ यात्रा सुव्यवस्थित हो इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें शासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कांवड़ मेले से संबंधित जिलों के अधिकारी शामिल किये जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मेला अवधि में हरिद्वार में कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थलों में पेयजल की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर शाइनेज की पूर्ण व्यवस्था हो। कांवड़ पटरी पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था हो। वन क्षेत्र में जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु चेतावनी बोर्ड लगाये जाएं। कांवड़ मेला के दौरान यात्रा रूटों का पूरा चार्ट दिया जाए। भण्डारे एवं लंगर के लिए हाइवे से दूरी पर स्थान चिन्हित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ मेले के दौरान पर्वतीय जनपदों में आवश्यक सेवाओं एवं सामग्रियों को भेजने के लिए कोई परेशानी न हो। होटलों एवं दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा की जाए। स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी का सामना न करने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने कांवड़ की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि कांवड़ मेले के लिए 60 हजार वाहनों की क्षमता के लिए 13 पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों के लिए 03 अतिरिक्त पार्किंग स्थल आरक्षित हैं। कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन हेतु मेला क्षेत्र में 12 सुपर जोन, 32 जोन एवं 134 सेक्टर बनाये गये हैं। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 17 अस्थाई स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना की गई है। चिकित्सा केन्द्रों में एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, एडीजीपी डॉ. वी मुरूगेशन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, नितेश झा, राधिका झा, अरविन्द सिंह ह्यांकी, एच.सी. सेमवाल, आयुक्त परिवहन रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सी. रविशंकर, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल श्री के. एस. नगन्याल, एस.एस.पी. हरिद्वार डॉ. वाई.एस. रावत एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर दिए यह अहम निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार हरिद्वार- सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक

Related Stories

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन राशि हस्तांतरण करते हुए। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी 3-बी गार्डन के शुभारम्भ पर पौधारोपण करते हुए। देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन का शुभारम्भ, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन का शुभारम्भ, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

  • राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

  • बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

  • मुख्यमंत्री धामी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन राशि हस्तांतरण करते हुए। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,315)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (352)
  • चंपावत (946)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,636)
  • नैनीताल (6,276)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,012)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित