Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार – मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार – मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 3, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार स्थित यात्रा कार्यालय का निरीक्षण। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन में मिली तिथि के अनुसार ही दर्शन के लिए आयें श्रद्धालु

यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर बनें सहयोगी-मुख्यमंत्री

Haridwar News – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में संचालित हो रहे चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण हेतु पहुॅचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के प्रति उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री को अचानक से अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं के हित में यदि पंजीकरण काउण्टर बढ़ाये जाने की आवश्यकता हो तो जरूरत के हिसाब से काउण्टर बढ़ाये जाये, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय के साथ कूलर आदि की व्यवस्था की जाए, सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाये। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड न हो, यदि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड होता है तो फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होती है। विगत दिनों चार धाम यात्रा के दौरान अधिक संख्या के कारण ऑफ लाइन पंजीकरण प्रक्रिया को कुछ समय के लिए बन्द किया गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा वाले जनपदों में श्रद्धालुओं की बढती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के लिये प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य एवं व्यवस्थाएं सामान्य रहने पर ऑफलाइन पंजीकरण संख्या को बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है की सभी श्रद्धालु धामों के दर्शन कर सकें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगमता से पूरी हो, तथा कोई परेशानी श्रद्धालुओं को न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दृष्टिगत जो भी व्यवस्थाएं की जानी होंगी, वह भी सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए आयें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही चारधाम यात्रा पर आने के लिए भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा सुरक्षित हो और सभी श्रद्धालु भी स्वस्थ और सुरक्षित हों।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की लाईफ लाईन है। यह यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। जिस तेजी से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, हम सबका दायित्व है कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर सहयोगी बनें। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, एसएसपी प्रमेन्द डोबाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पर्यटन से जुड़े कारोबारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार - मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Related Stories

वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
हरादून के वसंत विहार में एसयूवी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
भीमताल कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे। Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

  • उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

  • दतिया धाम के राम जानकी मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारे की तैयारियां Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु
    • अध्यात्म
    • राष्ट्रीय

    Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

  • उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,116)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,533)
  • नैनीताल (6,678)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,253)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर