हल्द्वानी- केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने सभी प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के 59 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया है।
नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र से सांसद व केंद्र में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज बीजेपी आलाकमान द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 59 प्रत्याशियों के चयन के बाद सूची घोषित किए जाने पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
साथ ही प्रदेश के भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा के सदन पर पहुंचाने के लिए जी जान से जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य में पुनः आमजन गरीब किसान मजदूर व पहाड़ के हितों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार को राज्य के विकास के लिए पुनः स्थापित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


