Haldwani News: हल्द्वानी और लालकुआं में दो दिन बिजली कटौती, कई इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
हल्द्वानी और लालकुआं में दो दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
33 केवी लाइन के कंडक्टर बदलने और पेड़ों की छंटाई के चलते 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति।
हल्द्वानी, 31 अक्टूबर 2026। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी की ओर से 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का कार्यक्रम जारी किया गया है। दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न उपसंस्थानों और फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, 33 केवी विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने और लोक निर्माण विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है। आरडीएसएस योजना के तहत होने वाले इन कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
31 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
शनिवार को टीपी नगर उपसंस्थान के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, मेहता चौक, आदर्श कॉलोनी, मानपुर पश्चिम, देवला चौड़, बंधोबस्ती, जैनको इनक्लेव, सिद्धार्थ सिटी, इंद्रप्रस्थ इनक्लेव, महादेव इनक्लेव, बालाजी विहार, प्रेम विहार और श्याम विहार में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
फूलचौड़ उपसंस्थान के संगम विहार फीडर से जुड़े छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, छड़ायल, गैस गोदाम रोड से एसओ मोड़ तक, शिवाल रोड, गोपाल धाम और बिठौला स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी।
धौलाखेड़ा उपसंस्थान के हल्दूचौड़ फीडर के अंतर्गत सिंघल फार्म, गोपीपुरम, दुर्गाकाबाग, बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ उन्नी, बमेटाबंगर खीमा, तुलारामपुर, बच्चीपुर, मानपुर पश्चिम और धनपुर उन्नू सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी।
वहीं लालकुआं उपसंस्थान के हल्दूचौड़ और काररोड फीडर से जुड़े इंद्रानगर-1, इंद्रानगर-2, खैरानी, विकासपुरी, आईटीबीपी, गोकुलधाम, जल संस्थान कार्यालय, दौलतपुर, खानपुर चौराहा, गोलागेट, किशनपुर चौराहा, बाजपुर चौराहा, संजय नगर-2 और तिवारी नगर में बिजली कटौती की जाएगी।
1 नवंबर को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति
रविवार को टीपी नगर उपसंस्थान के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। फूलचौड़ उपसंस्थान के गन्ना सेंटर फीडर के अंतर्गत हरिपुर लालमणि, बस्तीपुर, चांदनी चौक, फुटकुआं और किशनपुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
फूलचौड़ के एनओआरओ फीडर से जुड़े प्रेमपुर लोशज्ञानी, इंद्रपुर चौराहा, बसंतपुर, बक्शीखोला, लालपुर नायक और उदयलालपुर में भी बिजली कटौती होगी।
कठघरिया उपसंस्थान के बच्चीनगर फीडर के अंतर्गत इंद्रानगर, धुनी नंबर-1, रामड़ी जसुवा, रामड़ी आनंदसिंह और भगवानपुर जयसिंह में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा धौलाखेड़ा उपसंस्थान के इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े बमेटाबंगर और पाडलीपुर क्षेत्र में भी बिजली नहीं रहेगी।
लालकुआं उपसंस्थान के बमेटा बंगर फीडर से जुड़े दोलिया डी क्लास, बोरा राइस मिल, बच्ची धर्मा, ऑयल डिपो, नारायणपुरम, शिवपुरी, किशनपुरम, हरिपुर बच्ची, राधा बंगर, इंद्रा आवास, आकृति टेंट, जानकीबंगर, कृष्णा स्टोन, पाटल स्टोन, हल्द्वानी स्टोन, वीर खड़िया फैक्ट्री, छड़ायल, बंगाली कॉलोनी, 25 एकड़, सीसीआईआई, आईटीबीपी, डिपो नंबर-4 और जीआरएम रेलवे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है। विभाग के अनुसार, कार्य की जटिलता के चलते बिजली कटौती के निर्धारित समय में परिवर्तन भी संभव है।

— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


