हल्द्वानी: तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन
Haldwani News- उद्यमिता विकास कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के तत्वाधान में निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा आयोजित तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम बांस/बैंत पर आधारित कार्यक्रम का आज समापन इसाई नगर मे हुआ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रूपा देवी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
ग्राम प्रधान यशवंत सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया बीडीसी सदस्य कमला आर्य द्वारा भविष्य में इस तरह के आयोजन करने का अनुरोध जिला उद्योग केंद्र से किया।

योगेश पांडे पूर्व महाप्रबंधक द्वारा उद्यमिता के साथ स्वरोजगार की जानकारी दी गई, एमपी तमता जिला उद्योग केंद्र द्वारा आर्टिजन कार्ड की महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान कार्यक्रम में भुवन प्रसाद, एनके आर्य, मास्टर ट्रेनर ट्रेनर सुरेश राणा, ललित मोहन, सीमा पांडे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट व प्रमाण पत्र बांटे गए, कार्यक्रम का संचालन राजीव भटनागर द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों का विपणन के गुरु मंत्र बताए गए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


