Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – राज्य सरकार के तीन साल , रोजगार मेला और बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ भव्य आयोजन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी – राज्य सरकार के तीन साल , रोजगार मेला और बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi March 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन एवं विकास के तीन वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जनपद नैनीताल के विधानसभा हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं, नैनीताल एवं भीमताल के खनस्यों में विभिन्न कार्यक्रमों/
बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर कार्यक्रम को भव्य, दिव्य एवं हर्षोल्लाह से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जनता द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग किया गया, व जनता द्वारा वर्चुवली मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना।

नैनीताल जिले का मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित एम बी इंटर कॉलेज मैदान में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से रोजगार मेला, श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को टूलकिट वितरण कार्यक्रम एवं चिकित्सा कैंप सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट द्वारा फीता काटकर शिविर व कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों, 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बहुददेशीय शिविर में विभिन्न स्टालों के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभागीय योजना का लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लगाए गए रोजगार मेले में 17 कंपनियों द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाए गए जिसमें कुल 28 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियां में किया गया साथ ही 128 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया है जिनका साक्षात्कार आगामी कुछ कार्य दिवसों के अंदर कर लिया जाएगा।
बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में हल्द्वानी समेत दूरदराज से आए लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जिसमें 185 लोगों का निशुल्क जाँच कर द्वारा आदि दी गई।
इस अवसर पर राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष का विमोचन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण अंतर्गत जनपद नैनीताल की ओर से प्रकाशित पुस्तिका उजाले की ओर बढ़ते कदम एवं लखपति दीदी कलैडर का भी विमोचन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट एवं अन्य के द्वारा किया गया।
हल्द्वानी एम बी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिविर में विभिन्न विभिन्न लाभार्थियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें स्वच्छता एवं ठोस प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, कृषि ओद्यानिकी, दुग्ध पशुपालन, मत्स्य पालन,
रेशम उत्पादन आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों सहित उद्योग विभाग द्वारा शिल्पी वह उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग की ओर से भवन निर्माण श्रमिकों को टूल किट वितरित किए गए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। विकास विभाग की ओर से विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को व नगर निगम द्वारा बैनी सेना समूह के उत्कृष्ट महिला लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खेल विभाग की ओर से 38 वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत 8 पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग/ उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने अपने संबोधन में बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, साथ ही पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर बच्चे का सर्वांगीण विकास होना जरूरी है, क्योंकि यह दुनिया की आवश्यकता बन गई है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, परिवहन सहित हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रही हैं।
अजय भट्ट ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी उल्लेख किया और सभी से इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की अपील की।
उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बात करते हुए उन्होंने इसे उत्तराखंड सरकार द्वारा उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम बताया।

उन्होंने नकल विरोधी कानून पर भी चर्चा की और कहा कि इस कानून से युवाओं को निष्पक्ष प्रतियोगिता का अवसर मिल रहा है, जिससे वे सफलता प्राप्त कर रहे हैं।इसके अलावा, उन्होंने सरकार द्वारा पारित भू कानून पर भी बात की और कहा कि यह उत्तराखंड के नागरिकों के लिए लाभकारी होगा तथा इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स की सफल मेजबानी की, जिससे राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही कई क्षेत्रों में अग्रणी है और वर्तमान सरकार के मार्गदर्शन में आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पंहुचे पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोशयारी ने शिविर में लगे रोजगार से सम्बंधित एवं अन्य विभागों के स्टालों का निरिक्षण करते हुए जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि धामी सरकार के यह तीन साल उपलब्धियों भरे रहे हैं एक इतिहास बनाया है।जिसमें अनेकों विकास कार्यों के साथ ही नए कानून बनाने में धामी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और अगला दशक भी उत्तराखंड का होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

इस अवसर पर हल्द्वानी नगर के महापौर द्वारा हल्द्वानी नगर सहित जिले एवं प्रदेश में विगत 3वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी एवं उपलब्धियों बताई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हल्द्वानी नगर में अनेक विकास कार्यों को सम्पन कर नगर को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दर्जा राज्य मंत्री डाटा अनिल कपूर डब्बू दिनेश आर्य प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत सीडीओ अशोक कुमार एडीएम एफआर चौहान सिटी में स्टेट आप बाजपेई नगर आयुक्त रिचा सिंह एसडीम संतोष वर्मा सहित अनेक जंत्री गणमान्य नागरिक स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक गोविंद दिगारी सहित लोक कलाकार मोहन पांडे, शेर सिंह दानू, पुष्कर महर,आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

लालकुआं विधानसभा में भव्य बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

लालकुआं। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर लालकुंआ विधानसभा में हुआ भव्य कार्यक्रम। मुख्य अतिथि विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सैकडों लोगों ने प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये तथा लोगों को जागरूकर कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का आगाज क्षेत्रीय विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। श्री बिष्ट ने कहा सरकार समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभाविन्त कर कर रही है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही सभी राजनैतिक दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा. बिष्ट ने कहा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से जो ऊर्जा मिली है आगे भविष्य में और बेहतर कार्य समाज के लिए किये जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, समाज सेवी आदि लोगोें को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’’सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’’ पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां दी गई वही 40 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये तथा 38 लोगोें के राशन कार्ड में सुधारीकरण एवं अपडेशन का कार्य भी किया गया।
इस अवसर पर लालकुआं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, स्कूलों के बच्चे के साथ ही मातृशक्ति उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन