हल्द्वानी- वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य बने मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी
देहरादून/ हल्द्वानी- राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में एक बार फिर इजाफा करते हुए एक और जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है।
अबकी बार कुमाऊं से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया है।
सचिव विनोद कुमार सुमन ने आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा नेता दिनेश आर्य जिलाध्यक्ष एंव अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री समेत तमाम पदों का दायित्व निभा चुके हैं। वह बेहद सरल व सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं। कोरोना काल में गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्होंने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर