Haldwani: नहर में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में एक युवक अचानक नहर में गिर गया
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद युवक को नहर से निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत मुखानी चौराहे पर भोजन का ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले राम सिंह बिष्ट उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह बिष्ट निवासी लालडार्ट तिलक नगर खाना बनाते समय अचानक नहर में गिरकर फंस गया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर युवक को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी चिकित्सालय के गए, जहाँ से युवक को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


