हल्द्वानी- लापता नाबालिग लड़की का मिला शव , हत्या की आशंका
हल्द्वानी। यहां इंदिरा नगर में नाबालिग लड़की की हत्या से हड़कंप मच गया, किशोरी का शव इंदिरा नगर फाटक के समीप जंगल से बरामद हुआ। उक्त नाबालिक बनभूलपुरा के मोहम्मदी चौक निवासी बताई जा रही है जो विगत 29 सितंबर से लापता थी। किशोरी की गला घोट कर हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना की सूचना के बाद एसएसपी, एसपी समेत जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, इधर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि किशोरी के लापता होने पर शक के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों से पूछताछ के बाद शव पुलिस ने बरामद किया। नाबालिक की गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।
वही इस बावत एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसका शव आज इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुई है। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन