Haldwani: यहां देर रात गोली चलने से युवक गंभीर घायल , जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया इस दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर भोटिया पड़ाव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला है।
दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर गोली चली। जिसमें वह घायल हो गया। कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। फिलहाल घायल युवक सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


