Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

नैनीताल पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को रेलवे भूमि से संबंधित प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के संभावित निर्णय को देखते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्षेत्र को सुपर जोन और सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की गई है। ड्रोन, एंटी-रायट, टियर गैस और अन्य विशेष टीमों को भी तैयार रखा गया है।
Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ख़बर शेयर करें -

9 सितंबर को संभावित फैसले से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन; ड्रोन, एंटी-रायट, टियर गैस और बम निरोधक दस्ते तैनात

हल्द्वानी, 8 सितंबर 2026। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले नैनीताल जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। फैसले के बाद किसी भी स्थिति में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इसके बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी और चेकिंग की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के साथ ही लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, उसका सम्मानपूर्वक पालन किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Haldwani Banbhoolpura Railway Land Case
फैसले से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 2 सुपर जोन और 4 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को 2 सुपर जोन और 4 जोन/सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार सुरक्षा ड्यूटी के लिए 2 कंपनी पीएसी, 2 एसपी, 5 सीओ, 15 इंस्पेक्टर/एसओ, 45 एसआई/एएसआई, 10 एलएसआई/एएलएसआई, 182 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 47 महिला हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 10 आईसी/ओपी स्तर के कार्मिक भी व्यवस्था में लगाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 2 ड्रोन टीमें क्षेत्र की निगरानी करेंगी। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की 4 यूनिट, यातायात पुलिस की 4 टीमें, बम निरोधक दस्ते की एक टीम, हॉक पुलिस की 2 यूनिट, टियर गैस की 2 टीमें, एंटी-रायट की 2 टीमें और फायरिंग स्क्वाड की 2 टीमें भी तैयार रखी गई हैं। आवश्यकता के अनुसार पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते और अन्य वाहन एवं संसाधन भी लगाए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन से संवेदनशील इलाकों तक फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन से लेकर बनभूलपुरा के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन, लाइन नंबर 17, इंद्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इंद्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाइन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा और रेलवे स्टेशन गेट सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस द्वारा बताया गया कि एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जबकि संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन और सत्यापन की कार्रवाई भी की जा रही है।
क्षेत्र की निगरानी धरातल के साथ-साथ हवाई माध्यम से भी की जाएगी। ड्रोन के जरिए छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा हिंसा या उपद्रव की नीयत से छतों पर पत्थर, रोड़ी, ईंट, मलबा, हथियार या हथियारनुमा वस्तुएं जमा करने की कोशिश किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
अमन कमेटी की बैठक, पुलिस की अपील—फैसले का सम्मान करें, अफवाहों से बचें
फैसले से पहले बनभूलपुरा कोतवाली में अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में रेलवे भूमि से संबंधित प्रकरण में निर्णय प्रस्तावित है। अमन कमेटी के सदस्यों से अपील की गई कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाए और उसके बाद की प्रक्रिया में पुलिस-प्रशासन का सहयोग किया जाए। सदस्यों ने भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने पर सहमति जताई।
नैनीताल पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करें, शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना के प्रचार-प्रसार से बचें। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट, भ्रामक जानकारी अथवा भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फैसले के बाद किसी भी अराजक स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह तैयार है और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Banbhoolpura #HaldwaniNews #NainitalPolice #RailwayLandCase #UttarakhandMorningPost

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
देहरादून पुलिस महकमे में 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चेन्नई में इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की प्रस्तुति Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चंपावत में प्रगतिशील किसानों से बागवानी को लेकर चर्चा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
रवाईखाल में सड़क बहाली कार्य का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
डीएम अंशुल सिंह दुगालखोला-खगमरा वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

  • देहरादून पुलिस महकमे में 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

  • चेन्नई में इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की प्रस्तुति Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

  • चंपावत में प्रगतिशील किसानों से बागवानी को लेकर चर्चा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,444)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,002)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (730)
  • देहरादून (11,214)
  • नैनीताल (6,519)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,196)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा