#Banbhoolpura

नैनीताल पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को रेलवे भूमि से संबंधित प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के संभावित निर्णय को देखते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्षेत्र को सुपर जोन और सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की गई है। ड्रोन, एंटी-रायट, टियर गैस और अन्य विशेष टीमों को भी तैयार रखा गया है।... Read More
पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से हल्द्वानी के काठगोदाम और बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। एसएसपी ने दोनों गौला पुलों का निरीक्षण कर पुलिस बल, आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। नदी और पुल के आसपास अनावश्यक आवाजाही रोकने के साथ लोगों से पुल पर रुककर फोटो-वीडियोग्राफी नहीं करने की अपील की गई है।... Read More
बनभूलपुरा में आधुनिक सुविधाओं से लैस नए थाना भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर आधारभूत ढांचे से पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी और आमजन को आधुनिक एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।... Read More