Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
9 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश कार्यसमिति के साथ प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठकों में भी करेंगे प्रतिभाग
नैनीताल, 8 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी दौरे पर पहुंचेंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 सितंबर को सुबह 9:55 बजे लोहियाहेड हैलीपैड, खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
इसके बाद कार से प्रस्थान कर सुबह 10:25 बजे रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे। यहां वह विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 1:50 बजे मुख्यमंत्री होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 2:00 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 2:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
पंतनगर एयरपोर्ट से दोपहर 2:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 4:35 बजे देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप पहुंचेंगे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


