Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
चंपावत में स्कूटी रपटने से हुए सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर।
चंपावत के वैला गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कलवर्ट में गिरी, मौके पर महिला ने तोड़ा दम; घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी
चंपावत, 8 सितंबर 2026। जनपद चंपावत के तहसील चंपावत क्षेत्र के ग्राम वैला में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही स्कूटी वैला गांव के समीप अचानक रपटकर सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Champawat Scooty Accident जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 6:10 बजे हुआ। स्कूटी संख्या DL45DV0396 पर मंजू देवी (30), पत्नी रहीश सिंह भंडारी, निवासी ग्राम मछियाड़, तहसील पाटी, चंपावत सवार थीं। दुर्घटना में मंजू देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे में स्कूटी चला रहे रहीश सिंह भंडारी (35), पुत्र बद्री सिंह भंडारी घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चंपावत लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। प्रशासन ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई के लिए चंपावत जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी के रपटने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


