हल्द्वानी- करंट की चपेट में आकर बालक की मौत
- स्वजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। करंट से झुलसे बालक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के पकड़िया निवासी रूप नारायण का 11 साल का बेटा शिवा घर के पास में ही स्थित ग्राउंड में पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय उसकी डोर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई जिसकी वजह से वह उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया ।
घटना के समय पीड़ित के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे सूचना के बाद पहुंचे परिवार वालों ने आनन-फानन में बालक को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है।
मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना से मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


