हल्द्वानी: पत्रकार राहुल दरम्वाल बने डब्ल्यूजेआई के जिलाध्यक्ष
हल्द्वानी- वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले और हल्द्वानी महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें संगठन प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नैनीताल जिले की कमान कर्मठ, जुझारू व युवा पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले राहुल दरमवाल संगठन में जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही धीरज जोशी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं महानगर की कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवा पत्रकार दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया ।
कार्यकारिणी की गठन पर साकेत अग्रवाल , रवि दुर्गापाल , दीपक तिवारी , नवनीत बिष्ट , लक्ष्मण सिंह मेहरा , सुमित जोशी , तरेंद्र बिष्ट , शैलेन्द्र नेगी , आँचल पंत समेत अन्य पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


