Haldwani: जाम में फंसे कमिश्नर और डीआईजी , एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को हटाया
हल्द्वानी। शहर में लग रहे जाम को लेकर लगातार डीआईजी लगातार मातहतों को निर्देशित करते रहे हैं, उनका मकसद लोगों को सुगम यातायात मुहैया कराना है। लेकिन कई चौकी इंचार्ज इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीआईजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी से रुद्रपुर को रवाना हुए थे।
इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को थी। दोनों अधिकारी जैसे ही आज ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे तो काफी देर तक उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अधिकारी हो या पब्लिक कोई जाम में नहीं फंसना चाहिए। इस तरह की जाम की सूचना पूर्व में भी डीआईजी के पास पहुंची थी। गुरुवार को उन्होंने इस मामले में सख्त रुख दिखाया और नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को यहां से हटाया जाए।
एसएसपी ने उन्हें चौकी से हटा दिया है। डीआईजी ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


