हल्द्वानी – शहर के हालात सामान्य हैं, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.. सीएस राधा रतूड़ी
Haldwani News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के खिलाफ अगर कोई भी कार्यवाही होगी तो अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने कहा कि शहर के हालात सामान्य है दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि शहर के हालातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के पश्चात आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने आम जनता को क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के लिए सराहना की।

सचिव श्रीमती रतूड़ी द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में घायल मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने सीएमएस सुशीला तिवारी चिकित्सालय को निर्देश दिये कि मरीजों को उपचार में कोई कोताही ना बरती जाए साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा चौकी का भी निरीक्षण कर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी योगेन्द्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा आदि अधिकारी मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


