Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
एलिवेटेड रोड प्रभावितों की समस्याओं पर प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने की वार्ता।
विधानसभा के बाहर धरना दे रहे प्रभावितों और एनएचएआई प्रतिनिधियों से हुई वार्ता, 24 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में दोनों पक्ष रखेंगे अपना पक्ष
देहरादून, 15 अक्टूबर 2026। मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना से संबंधित विषयों एवं प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने पहल की है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने विधानसभा के बाहर मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रभावितों एवं हितधारकों से वार्ता की।
वार्ता के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने धरना दे रहे प्रभावितों और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की समस्याओं, मांगों तथा परियोजना से संबंधित विषयों को गंभीरता से सुना। साथ ही, संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित करते हुए प्रकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
वार्ता में तय किया गया कि 24 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं प्रभावित पक्ष तथा एनएचएआई के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखेंगे। इससे संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करने और पक्षकारों की बात सुनने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य परियोजना से जुड़े विषयों पर सभी संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित करना तथा प्रभावितों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
वार्ता के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरव सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष तथा मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एवं संबंधित हितधारक उपस्थित रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


