Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- ( बड़ी खबर) ममता हत्याकांड का खुलासा , भूरा निकला कातिल
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी- ( बड़ी खबर) ममता हत्याकांड का खुलासा , भूरा निकला कातिल

Mohan Chandra Joshi November 7, 2022
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News:
हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की अशरफ उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी,

जिसके बाद वह फरार हो गया था, मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी, डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा ने शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है।

घटनाक्रम के मुताबिक विगत दिवस एक बालक उम्र लगभग 17 वर्ष द्वारा थाना मुखानी में आकर सूचना दी गयी कि उसके घर का लॉकर टूटा हुआ है तथा उसकी माँ कहीं दिखाई नहीं दे रही है । उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा तत्काल थाने से म उनि बबीता मेहरा मय पुलिस बल को सूचनाकर्ता बालक के घर रवाना किया गया । थोड़ी ही देर में उस बालक की माँ की हत्या होने की सूचना मिलने पर रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी , हरबंस सिंह एस ० पी ० सिटी हल्द्वानी , डॉ ० जगदीश चन्द्र एस ० पी ० अपराध / यातायात नैनीताल तथा डॉग स्क्वॉड एवं फोरेन्सिक टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गये । इसके बाद पंकज भट्ट , वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नैनीताल भी स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे । घटनास्थल पर मौजूद फोरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से अध्ययन कर घटना के साक्ष्यों को एकत्रित किया गया । एस ० एस ० पी ० नैनीताल द्वारा घटना स्थल का अवलोकन कर अधीनस्थ अधिकारियों तथा थानाध्यक्ष मुखानी को घटना का तत्काल अनावरण करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिये गये । पुलिस कार्यवाही मुखानी क्षेत्र में आरक्षी की पत्नी की हुई हत्या के सम्बन्ध में अशोक कुमार , पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा घटना का स्वतः संज्ञान लेते पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को घटना का तत्काल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये साथ ही नीलेश आनन्द भरणे पुलिस उप – महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल को भी अभियोग में की जा रही पुलिस कार्यवाही की समय – समय पर अध्यावधिक स्थिति ज्ञात करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना मुखानी में वादी शंकरसिंह बिष्ट पुत्र स्व ० मोहन सिंह बिष्ट स्थाई निवासी इमल धड़ा कालिका कॉलोनी गली नं०- 06 लोहरियासाल तल्ला थाना मुखानी जिला नैनीताल की तहरीर के आधार प तत्काल दिनांक 04/11/2022 को थाना मुखानी में मु ० एफआईआर नं०- 270/2022 धारा 302/394 भार्दा बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

पुलिस टीम का गठन- एस ० एस ० पी ० नैनीताल द्वारा हत्या का खुलासा करने के लिये एस ० पी ० क्राईम नैनीताल ए एस ० पी ० सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा सी ० ओ ० हल्द्वानी / सी ० ओ ० ऑपरेशन्स नैनीताल के नेतृत्व में अभियुक्तों व तलाश , सुरागरसी- पतारसी , संदिग्धों से पूछताछ , सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने तथा विवेचनात्मक कार्यवा व आरोपियों की गिरफ्तारी , लूटे गये नगदी , आभूषण व आलाकत्ल की बरामदगी हेतु निम्न टीमें गठित की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

आरोपी मौ ० अशरफ उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल नवी निवासी- 88 सुनेरी , वार्ड नं 0 – 15 किच्छा उधमसिंह नगर हाल निवासी नई बस्ती किच्छा उधमसिंह नगर उम्र- 39 वर्ष को संदिग्धों से पूछताछ , सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन , सुसंगत तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं0-11 , नई बस्ती नूरी मस्जिद के पास किच्छा , उ ० सि ० नगर से गिरफ्तार कर किया गया । माल बरामदगी आलाकत्ल- एक हथोडा जिसमें खून के धब्बे हैं । • अभियुक्त के कपडे – जीन्स व कमीज जिसमें खून लगा हुआ है तथा जूते । . . – घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं०- UK06C8462 तथा हैलमेट । लूट का माल – 01 जोडी कान के झुमके , लॉकेट , 01 सोने का गलोबन्द , 01 सोने का मंगलसूत्र व 03 हजार रूपये नकदी बरामद किये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

आरोपी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि लगभग ढेड से 02 वर्ष उसने आरक्षी शंकर सिंह बिष्ट के घर पर ग्रिल का काम किया था । उसे मालूम था कि उसकी पत्नी भी अकेले ही घर रहती है । उसे पता था कि उसे देखकर वादी की पत्नी उसे अपने घर में आने देगी । वह कर्जे में डूबने के कारण पैसे के लिये वादी के घर में लूट की योजना बनाकर अपनी मोटर साईकिल की पहचान बदलकर व नम्बर प्लेट मे बांध कर अपने जेब में एक हथोडा लेकर गया । लूट करने के लिये उसके द्वारा वादी की पत्नी से अन्य जगह ग्रिल के लिये ग्रिल की फोटो खीचने व पानी पीने का बहाना बनाकर अपने जेब में रखे हथोडे से मृतका महिला के सि से हथोड़े से लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड भूरा निकला कातिल हल्द्वानी- ( बड़ी खबर) ममता हत्याकांड का खुलासा

Related Stories

उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

  • SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

  • Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

  • पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,543)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,271)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान