हल्द्वानी – बनभूलपुरा कर्फ्यू ढील अवधि बढ़ी , डीएम वंदना ने जारी किया नया आदेश
Haldwani News : जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में शांति व्यवस्था में सुधार को देखते हुए आज 16 फरवरी से कर्फ्यू में ढील की अवधि एक-एक घंटा और बढ़ाने का आदेश दिया है। शुक्रवार को गौजाजाली, रेलवे बाजार और आरएफसी गोदाम क्षेत्र में कर्फ्यू में सुबह 8 से 4 बजे तक 8 घंटे की छूट दी जाएगी। जबकि शेष वनभूलपुरा में सुबह 8 से 11 बजे तक कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील देने का आदेश जारी किया गया है।
डीएम वंदना सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वनभूलपुरा में 16 फरवरी को सुबह 5 बजे कर्फ्यू में छूट देने का आदेश प्रभावी होगा। जिसके तहत गौजाजाली, रेलवे बाजार, आरएफसी क्षेत्र में सुबह 8 से कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट दी गई है। जबकि शेष वनभूलपुरा में सुबह 8 से कर्फ्यू में 3 घंटे छूट रहेगी। इस दौरान क्षेत्र में जरूरी सामान की आपूर्ति से जुड़े प्रतिष्ठान और दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान आम लोग जरूरी सामान की खरीद के लिए दुकानों तक आ-जा सकेंगे। जबकि इन क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन अब भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

बनभूलपुरा कर्फ्यू ढील अवधि बढ़ी , डीएम वंदना ने जारी किया नया आदेश

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


