Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी खुलासा- विषकन्या माही और उसका प्रेमी पुलिस गिरफ्त में , उगले चौंकाने वाले राज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी खुलासा- विषकन्या माही और उसका प्रेमी पुलिस गिरफ्त में , उगले चौंकाने वाले राज

Mohan Chandra Joshi July 23, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी के बहुचर्चित अंकित चौहान मर्डर केस की मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड डॉली आर्या उर्फ माही सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है माही के साथ उसके प्रेमी दीप कांडपाल को भी पकड़ लिया गया है।
हत्याकांड के बाद चार लोग फरार चल रहे थे। जबकि पुलिस सपेरे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब अंकित हत्याकांड की मास्टर माइंड माही और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज आईजी निलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से खुलासा किया।

कारोबारी अंकित चौहान की हत्या माही ने कोबरा से कटवाकर की थी। हत्याकांड के बाद वह पीलीभीत अपनी नौकरानी के घर पहुंची। जहां से उनके नेपाल भागने की ख़बर पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीमें लगातार उनके पीछे लगी थी। पीलीभीत के बाद वह दिल्ली बस से गए थे।

पुलिस पूछताछ में माही ने बताया कि वह बरेली से दिल्ली भागे थे। जहां वह कई महंगे होटलों में रुके। इसके बाद वहां से कोर्ट में सरेंडर होने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रुद्रपुर के पास गिरफ्तार कर लिया।
बताया की उन्होंने अंकित को बीयर पीने के लिए बुलाया था जिसके बाद अंकित घर पहुंचा तो वह भीगा था। बारिश में भीगने से वह माही के बेड पर कंबल ओढ़कर लेट गया। तभी चारों ने उसे दबा दिया और सपेरे ने सांप से उसकी जींस ऊपर कर कटवा दिया। इसके बाद अंकित तड़पता रहा। इस बीच उसे दूसरी बार फिर कटवाया जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। इसके बाद राम अवतार और दीप कांडपाल गाड़ी लेकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोजने गए। इसके बाद अंकित की लाश को कार में डालकर भुजियाघाट की ओर ले गए। वहां मौका न मिलने से वह वापस लौट आए और तीनपानी बाइपास के कार में छोड़कर चले गए। फिलहाल अंकित हत्याकांड में नौकर और नौकरानी फरार चल रहे है।
खुलासे में सामने आया की दीप कांडपाल से वह पिछले 8 साल से प्रेम करती थी जबकि अंकित 6 साले से उसके साथ था। यहां साफ हो गया कि दीप और माही पहले से ही रिलेशन में थे।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

माही उर्फ डॉली जो प्रेमपुर लोश्याली में अपने परिवार के साथ रहती थी वर्ष 2008 में बचपन के प्रेमी द्वारा धोखे दिये जाने से आहत होकर घर छोड़कर अलग रहने लगी इस दौरान उसके हल्द्वानी के पूर्व में गलत धन्धा करने वाली महिलाओं के सम्पर्क में आ गयी जिनके साथ उसने काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान 2016 में दीप काण्डपाल निवासी मोटाहल्दू से उसकी मुलाकात हुई तब से दीप काण्डपाल उसका दोस्त बन गया और उसके घरेलू आदि कामों में मदद करने लगा इस दौरान माही और दीप काण्डपाल के शारीरिक संबंध भी बन गये तथा वर्ष 2017 में माही द्वारा अर्जुनपुर में प्लॉट खरीदकर अपना मकान बनाया गया । वर्ष 2020 में हल्द्वानी के किसी जानने वाले की मदद से उसकी मुलाकात गाड़ी खरीदने को लेकर अंकित से हुई इस बीच अंकित व माही की दोस्ती हो गयी अंकित माही के घर आने जाने लगा और वह हर शनिवार माही के घर में ही रहता था और ये दोनो आपस में पार्टी करते थे और दोनो साथ में शराब भी पीते थे ।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

अंकित से दोस्ती होने के उपरान्त कुछ समय बाद अंकित माही को लेकर ज्यादा पजेसिव होने लगा और वह छोटी छोटी बात पर माही को टोकने लगा और माही के अन्य लोगो से बात करने व बाहर जाने पर रोक-टोक लगाने लगा जिस कारण माही अपने अन्य ग्राहकों के पास नहीं जा पा रही थी। और उसके आय के स्त्रोत बन्द होने लगे इस बात को लेकर अंकित आये दिन माही के साथ शराब पीकर गाली-गलौच और मार पीट करने लगा दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए एवं कई बार अंकित द्वारा उसके घर में तोड़फोड़ भी की गयी। तथा अंकित की एक अन्य लड़की से दोस्ती की बात को लेकर भी माही उससे नाराज रहने लगी और अंकित के व्यवहार से उसे पता चल गया था कि वह उससे शादी नहीं करेगा वह सिर्फ उसका उपयोग कर रहा है। जिस कारण धीरे-धीरे माही के अन्दर अंकित के प्रति द्वेश भवाना पनपने लगी तथा अंकित के व्यवहार को लेकर दीप काण्डपाल भी आपत्ति करने लगा था क्योकि दीप काण्डपाल ज्यादातर माही के घर में ही रहता था। और उसके संबंध माही से स्वच्छन्द नहीं बन पा रहे थे जिस कारण उसने भी अंकित को रास्ते से हटाने के लिए माही से कहा।

इस दौरान माही अपने पारिवारिक समस्याओं के चलते पूजा पाठ आदि विधि विधानों विश्वास करने लगी और अपने परिचित के माध्यम से रमेश नाथ सपेरा जो सपेरे का काम भी करता था से उसकी मुलाकात हुई वर्ष 2022 में माही ने सपेरा के माध्यम से अपने घर में कालसर्प दोष की पूजा की और सपेरा पूजा के लिए जंगल से साँप पकड़कर लाया था और पूजा का विधान पूरा कर साँप को जंगल में छोड़ दिया था फिर माही ने सपेरा रमेश नाथ से 6 महीने पहले दीक्षा ग्रहण की तब से सपेरा का उसके घर आना जाना शुरू हो गया और माही ने सपेरा से भी शारीरिक संबंध बन गये। एक साल पहले आर्दश नर्सरी के पास रहने वाली उषा देवी को माही ने अपने घर पर काम करने के लिए रखा था जिस कारण उषा देवी व उसके पति रामअवतार का भी माही के घर आना जाना शुरू हो गया । अंकित द्वारा मारपीट किये जाने के कारण कभी कभी माही रामअवतार की झोपड़ी में चली जाती थी और वही रूकती थी और कभी कभी खाना खाने भी जाती थी। माही की दीपू काण्डपाल, रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी से गहरी घनिष्ठता हो गयी और ये लोग ही अंकित की हरकतों की वजह से उसको कई बार समझा चुके थे परन्तु अंकित का बदस्तूर आना जाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

दिनांक 24.06.2023 माही दीप काण्डपाल के साथ अपनी स्कूटी से अंकित के घर के पास पहुँच गयी और उसके परिजनों से उसकी शिकायत करने की बात कहने लगी इस दौरान अंकित उन दोनो को लेकर माही के घर पर आ गया जहाँ उन लोगों के बीच बाते हुई परन्तु कुछ दिन बाद अंकित फिर से माही के घर में घुसकर गाली-गलौच मारपीट करने लगा इस बीच माही व दीपू काण्डपाल ने अंकित को रास्ते से हटाने की सहमति बनायी। उस दौरान सपेरा रमेश नाथ व रामअवतार व उसकी बीबी उषा भी घर पर थी सपेरे ने उनको सुझाव दिया कि अंकित को साँप से कटवा दो जिससे कोई जिससे कोई शक नहीं करेगा । चूंकि घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तो का किसी न किसी प्रकार स्वार्थ सिद्ध हो रहा था जिस कारण सभी योजना में शामिल हो गये इस पर माही ने सपेरे से साँप की व्यवस्था करने को कहा और इन सब लोगों ने अंकित को रास्ते से हटाने की बात सोच ली । दिनांक 06.07.2023 को रमेश नाथ को पंचायतघर के पास एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में एक साँप घुसने की बात पता चली और उसने मौके पर जाकर कोबरा प्रजाति के साँप को पकड़ कर अपने पास रख लिया और साँप वाली बात माही लोगों को भी बता दी फिर माही और उसके साथियों ने दिनांक 08.07.2023 को अंकित के बर्थडे वाले दिन उसके रास्ते से हटाने का प्लान बनाया परन्तु प्लान के तहत काम न हो पाने के कारण उस दिन वे लोग कुछ नहीं कर पाये।

माही, दीप काण्डपाल ने रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के साथ मिलकर योजना बनायी कि अंकित को घर बुलाकर साँप से कटवाने के बाद उसी की गाड़ी में डालकर कही ठिकाने लगा देगे। योजना के तहत दिनांक 14.07.2023 को माही ने अंकित को कही चलकर पार्टी करने और बीयर पिलाने के लिये कहा तो अंकित राजी हो गया फिर माही ने सभी लोगों को अपने घर पर बुलाया , सपेरा भी साँप लेकर माही के घर पर आ गया योजना के तहत रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी घर के मन्दिर वाले कमरें मे छुप गये शाम के 06.00 बजे के लगभग अंकित घर पर पहुँचा उस दौरान बारिश हो रही थी उसके पीछे पीछे दीपू काण्डपाल भी माही की स्कूटी से आ गया अंकित माही के बेड पर बैठा था माही ने उसे पानी में नीद की गोलियाँ मिलाकर पिला दी इसी बीच दीपू काण्डपाल ने अपने आप को सुखाने के लिये जो कम्बल पकड़ रखी थी उसकी आड़ में इन सब ने अंकित के ऊपर कम्बल डाल दिया और उसकी पूरी तरह से दबा दिया जब अंकित के ऊपर नीद की गोली का असर होने लगा और वो काबू में आ गया तो माही ने सपेरा से साँप लाने के लिये कहा वह साँप लाया माही ने अंकित की जीन्स ऊपर की और साँप से कटवाया, थोड़ी देर में इन्होने जल्दी बाजी में पैर में देखा तो जिस पैर में साँप से कटवाया था उस पैर की बजाय दूसरे पैर को देखा तो वहाँ साँप के काटने का निशान नहीं दिख रहा था जिस कारण दुबारा दूसरे पैर पर साँप से कटवाया थोड़ी देर में अंकित ठण्डा पड़ गया । जिस पर दीपू मोटू ने कहा की बॉडी को कुर्सी में बैठा दो जिससे गाड़ी में डालने में आसानी हो बॉडी अकड़ सकती है इस बीच माही ने दिल्ली जाने के लिए टैक्सी बुक कर ली और टैक्सी चालक दिल्ली निवासी को अपनी लोकेशन भेजी इसके बाद इन लोगों ने अंकित की बॉडी को उसकी गाड़ी की पीछली सीट में बैठाया और गाडी से दीपू काण्डपाल व रामअवतार निकले सपेरा माही को उसकी स्कूटी में बैठाकर राम अवतार की झोपड़ी में छोड़ने गया इसके बाद वो भी स्कूटी से अंकित की गाड़ी के पीछे पीछे भुजियाघाट की और चला वहां पहुँच कर उनका प्लान बदल गया इन्होंने अंकित की गाड़ी को तीनपानी गोला बाईपास रोड पर गाड़ी को स्टार्ट कर एसी ऑन कर छोड़कर चले गये फिर राम अवतार के घर के पास से ही टैक्सी से दिल्ली को निकल गये गाजियाबाद पहुँच कर ये सभी लोग वापस बरेली आये फिर माही और दीपू काण्डपाल, राम अवतार के पीलीभीत स्थित गाँव चले गये और सपेरा बहेडी अपने घर चला गया अगले दिन माही और दीपू काण्डपाल वापस दिल्ली गये और माही ने अपनी बहन के घर अपनी दोनों पालतू बिल्लीयां छोड दी, माही और दीपू अपने किसी परिचित के माध्यम से कोर्ट में सरेण्डर करने के लिये वकील से मिलने आ रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा ने ए0एन0 झां इण्टर कॉलेज के समीप रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भटट के पर्यवेक्षण तथा हरंबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी सी.ओ. सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में अभियुक्त रमेश की गिरफ्तारी करने के पश्चात हत्या के मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीमों को गठन किया गया जिनके द्वारा दिल्ली, हरियाणा, नेपाल, बिहार व उत्तराखण्ड के अन्य जिलों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया। साथ ही एस0ओ0जी नैनीताल व सर्विलॉस सेल टीम को फरार आरोपियों के नम्बरों की मॉनिटरिंग करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दिनांक 17 जुलाई, 2023 को एसएसपी नैनीताल द्वारा हत्या के 04 आरोपियों माही उर्फ डॉली, दीपू काण्डपाल, राम अवतार, ऊषा देवी पर 25,000/- हजार रूपये व नीलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र महोदय द्वारा 50,000/- हजार रूपये के नगद ईनाम घोषणा की गयी थी।


गिरफ्तार अभियुक्त –
1- माही उर्फ डौली आर्या पुत्री स्व0 श्री इन्द्रलाल निवासी शान्तिविहार कालौनी डिवेर के पीछे गौरापड़ाव हल्द्वानी नैनीताल।
2- दीप काण्डपाल पुत्र निवासी हल्दूचौड़ थाना लालकुँआ जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उगले चौंकाने वाले राज उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी खुलासा- विषकन्या माही और उसका प्रेमी पुलिस गिरफ्त में

Related Stories

गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

  • सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,152)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (702)
  • देहरादून (11,072)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि