Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गुरु पूर्णिमा: सत्य साधक ने की सभी भक्तों के मंगल जीवन की कामना , दिया यह संदेश
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गुरु पूर्णिमा: सत्य साधक ने की सभी भक्तों के मंगल जीवन की कामना , दिया यह संदेश

Mohan Chandra Joshi July 13, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • गुरु पूर्णिमा: सत्य साधक ने की सभी भक्तों के मंगल जीवन की कामना , दिया यह संदेश

हल्द्वानी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने सभी भक्तजनों की सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थितियों में जीवन में निराशा का भाव ना आने दे।

सत्य साधक ने अपने संदेश में कहा कि गुरु हमेशा अपने शिष्य को सही राह दिखाते हैं। गुरु जब शिष्य पर कृपा करता है तो उसके सुख-दुख वह खुद अपने हाथों में ले लेता है। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा होती है तभी ईश्वर से साक्षात्कार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर हम अपने शैक्षणिक व आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं, उनके प्रति अपनी श्रद्धा व आभार प्रकट करते हैं। इस संसार में जब भी हम कोई विषय सीखना चाहते हैं तो हम ऐसे इंसान के पास जाते हैं जो उसमें निपुण हो और हमें भी वो विषय पढ़ा सकता हो । इसी प्रकार एक पूर्ण सतगुरु अध्यात्म के विषय में निपुण होता है और यदि हम अपना आध्यात्मिक विकास करना चाहते हैं तो हमें सतगुरु के पास जाना होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि सतगुरु दया से भरपूर होते हैं। वे हमें तकलीफ में नहीं देख सकते। सतगुरु हमें कर्मों के कीचड़ से दूर रहने की शिक्षा देने के लिए इस संसार में आते हैं। वे चाहते हैं कि हम कर्मों के चक्र से बाहर निकलें, जिसमें उलझकर हम बार-बार इस संसार में आते हैं। यदि हम इस मानव चोले के उद्देश्य को पूरा करना चाहते हैं और अपनी आत्मा का मिलाप परमात्मा में करवाना चाहते हैं, तो हमें एक पूर्ण सतगुरु के चरण-कमलों में आना ही होगा । हमें प्रभु से यही प्रार्थना करनी चाहिए कि वे हमें शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण सतगुरु की शरण में पहुंचा दें ताकि उनके समर्थ मार्गदर्शन में हम जल्द से जल्द अपनी रूहानी यात्रा पूरी कर लें और अपने निजधाम वापस पहुंचकर सदा-सदा के लिए प्रभु में लीन हो जाएं।

सत्य साधक ने कहा विद्यालय के गुरू, आपको स्कूल के बाद क्या करना है, क्या बनना है इसकी शिक्षा देंगे। माता पिता भी गुरू की तरह ही होते हैं। जो समय समय पर मार्ग दर्शन करते हैं। परंतु आध्यात्मिक गुरु एक ऐसा गुरू होता है जो न केवल मोक्ष की ओर अग्रसर करता है बल्कि सभी प्रकार से सुख समृद्धि के रास्ते खोलता है, जन्म मरण से छुटकारा दिलाता है। वह तत्वज्ञान से परिचित करवाता है, भाग्य के कष्टों को दूर करता है और जो भाग्य में न हो वह देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

बच्चों को संस्कारवान बनाने का किया आह्वान

गुरु जी ने सभी भक्तजनों से अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ सुसंस्कार का ज्ञान दिया जाना भी नितांत आवश्यक है उन्होंने कहा वर्तमान में शिक्षा का प्रकाश तो तेजी के साथ फैल रहा है लेकिन संस्कारों का ह्रास होते जा रहा है। गुरुजी ने अपने प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में मासूम बच्चों – युवाओं में तमाम अपराध नशे का प्रचलन , आत्महत्या समेत तमाम कुवृत्तियों का जन्म हो रहा है जिसके कारण आए दिन दुखदाई घटनाएं सामने आ रही है जिसका मूल कारण सुसंस्कारों का ह्रास होना है ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

गुरुजी ने कहा बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें आधुनिक स्कूलों में पढाएं लेकिन संस्कारों का ज्ञान देना कभी ना भूले । सत्य साधक गुरु जी ने कहा बच्चों को बाल्यावस्था से ही पढ़ाई के अतिरिक्त रामायण गीता भागवत समेत तमाम अध्यात्मिक ग्रंथों की जानकारी दें और धार्मिक आयोजनों एवं शक्ति स्थलों में बच्चों को अवश्य अपने साथ ले जाएं उन्हें महापुरुषों के जीवन चरित्र के विषय में बताएं।
गुरुजी ने कहा बच्चों को बड़े बुजुर्गों का आदर करने प्रातकाल माता पिता गुरु को प्रणाम करने गरीब असहाय जनों की मदद करने समेत अन्य सुसंस्कार बचपन से ही देने का प्रयास करना चाहिए।

गुरुजी ने कहा अनुशासन व सुसंस्कार की पाठशाला से निकला हुआ बच्चा ही बड़ा होकर एक महान व्यक्तित्व के रूप में विकसित होता है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक को इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बच्चों को अनुशासित सद्चरित्र सुसंस्कारवान सनमार्गी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर गुरु पूर्णिमा: सत्य साधक ने की सभी भक्तों के मंगल जीवन की कामना जय मां पीतांबरी साधना एंव दिव्य योग ट्रस्ट दिया यह संदेश देवभूमि उत्तराखंड सत्य साधक सत्य साधक गुरु जी

Related Stories

उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में अभिनेत्री उर्मिला सनावर Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौचर और कर्णप्रयाग में स्वागत Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
देहरादून में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

  • हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में अभिनेत्री उर्मिला सनावर Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें

  • पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

  • केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

  • विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौचर और कर्णप्रयाग में स्वागत Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,909)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,570)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (459)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (761)
  • देहरादून (11,444)
  • नैनीताल (6,629)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,238)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश