Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए करार पर हो चुकी 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए करार पर हो चुकी 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi March 5, 2024
ख़बर शेयर करें -

ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री ने किया 11 परियोजनाओं का शिलान्यास

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सपने हो रहे हैं साकार।

उत्तराखण्ड में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उद्योग जगत से आये हुये उद्योगपतियों तथा प्रतिनिधियों का स्वागत, करते हुये कहा कि आज ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग की जा रही है, इस प्रकार अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग की जा चुकी है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप हमारे ब्राण्ड अम्बेस्डर ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़कर की भूमिका आप लोगों ने निभाई है। हमने दिल्ली, लन्दन, दुबई, अहमदाबाद, मुम्बई, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून आदि स्थानों पर निवेश हेतु जितने प्रयास किये, उसे आगे बढ़ाने का कार्य आप लोगों ने किया तथा विकास के हर क्षेत्र में आपने योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सपने साकार हो रहे हैं तथा व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्राउण्डिंग हमारे द्वारा सम्पादित एमओयू का 20 प्रतिशत है, जो हमने महज 3 माह में प्राप्त किया है। इसे हम शत-प्रतिशत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने इन्वेस्टर समिट के दौरान जो सपने देखे थे, वे सपने अब धीरे धीरे धरातल पर उतरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अवस्थापना के क्षेत्र में आज निरन्तर प्रगति हो रही है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चाहे रेल हो, सड़क हो या हवाई इसमें लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ के लिये 42 सीटर हवाई जहाज संचालन की अनुमति मिल चुकी है तथा पन्तनगर को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक कहा है। प्रधानमंत्री का इस राज्य से विशेष लगाव के साथ उनका उत्तराखण्ड से कर्म व मर्म का रिश्ता है और पिछले 10 सालों में उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य हुये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव के कारण उत्तराखण्ड को जहां एक नई पहचान मिली है, वहीं लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत व विकसित उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं तथा लाखों-करोड़ों रुपए का निवेश उत्तराखंड की धरती पर उतर रहा है, इसी का प्रतिफल है कि उत्तराखंड में “व्यापार, विकास और विश्वास“ का आज नया माहौल बना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हुए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू को इसी तरह समय समय पर धरातल पर उतारने का काम आप सभी के सहयोग से किया जाएगा। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के साथ ही एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित करने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्टार्टप उत्तराखण्ड ग्राण्ड चेंलेंज 2022-23 के विजेताओं-साक्षी एण्ड गु्रप, अंकुश गर्ग, सौम्यदीप एण्ड अभि, लव शर्मा, मयंक बिष्ट, अरूण शर्मा, तेजस एण्ड वंश, समृद्धि एण्ड गु्रप, समृद्धि एण्ड शिव साक्षी तथा कुलदीप बिष्ट को पुरस्कृत भी किया।
कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड नित नये-नये प्रतीयमान स्थापित कर रहा है तथा यहां उद्योगों के अनुकूल वातावरण होने के साथ ही सभी प्रकार की अवस्थापना सुविधायें मौजूद हैं और मुख्यमंत्री के मंत्र-सरलीकरण, निस्तारण, समाधान के तहत कार्य करते हुये राज्य निरन्तर प्रगति कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिये हमने 30 नई नीतियां बनाई है तथा हमारा उद्योग जगत से निरन्तर संवाद बना हुआ है उद्योगों से सम्बन्धित जो भी समस्या होगी, उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा ताकि उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट में भी अग्रणी राज्य बन सके।

कार्यक्रम को अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पाण्डेय ने भी संबोधित करते हुए अब तक हुए निवेश के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।

समारोह को उद्योग जगत से जुड़े हुये पवन अग्रवाल नैनी पेपर तथा आर0एस0 यादव इण्डिया ग्लाइको ने भी सरकार की उद्योग नीति की सराहना करते हुये अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर धकाते, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उद्योग समूहों के प्रतिनिधि, उद्योगपतिगण, विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रुद्रप्रयाग में मौसम अलर्ट के बीच प्रशासन की सतर्कता। रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
हरिद्वार के चित्रकूट घाट पर गंगा में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य करती एनडीआरएफ और शोकाकुल परिजन। उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
पेंशनर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करते हुए। उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए। देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन करते हुए। उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच बादलों से घिरा मौसम। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रप्रयाग में मौसम अलर्ट के बीच प्रशासन की सतर्कता। रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

  • हरिद्वार के चित्रकूट घाट पर गंगा में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य करती एनडीआरएफ और शोकाकुल परिजन। उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम

  • पेंशनर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करते हुए। उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए। देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन करते हुए। उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (600)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,218)
  • उधमसिंह नगर (1,271)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (596)
  • देहरादून (10,592)
  • नैनीताल (6,257)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (997)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन