Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

देहरादून में विधानसभा चुनाव से पहले नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की तैयारी तेज हो गई है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने 19 चिह्नित शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने और निष्क्रिय मोबाइल टावरों को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 7 और चकराता के 12 क्षेत्र शामिल हैं। बीएसएनएल के अनुसार, जनपद के 767 गांवों में से 597 में कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जबकि 170 गांव अभी नेटवर्क से वंचित हैं। भारतनेट परियोजना के तहत फाइबर नेटवर्क बहाली और लंबित कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है।
Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना

देहरादून के 19 शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने पर प्रशासन का फोकस

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव से पहले मसूरी और चकराता के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी पर जोर, 170 गांव अब भी बीएसएनएल नेटवर्क से वंचित

देहरादून, 15 अक्टूबर 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में दूरसंचार कनेक्टिविटी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला टेलीकॉम समिति एवं नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में उन्होंने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी नेटवर्क विहीन एवं कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी चिह्नित शैडो एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 19 शैडो एरिया चिह्नित किए गए हैं, जिनमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 7 तथा चकराता विधानसभा क्षेत्र के 12 क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने में यदि राजस्व भूमि अथवा वन भूमि से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो उसे तत्काल संज्ञान में लाते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
निष्क्रिय मोबाइल टावर तत्काल किए जाएं क्रियाशील

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

जिलाधिकारी ने सभी मोबाइल कंपनियों को अपने टावरों एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मोबाइल टावर वर्तमान में क्रियाशील नहीं हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कर नेटवर्क सेवा बहाल की जाए। जिन क्षेत्रों में किसी भी दूरसंचार कंपनी का मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर बीएसएनएल अपने टावर स्थापित करने की कार्ययोजना पर तेजी से कार्य करे। साथ ही ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों तक भारतनेट परियोजना के अंतर्गत फाइबर नेटवर्क कनेक्टिविटी का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

बीएसएनएल के 170 गांव अभी भी नेटवर्क से वंचित
बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि जनपद देहरादून के कुल 767 गांवों में से 597 गांवों में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दी गई है, जबकि 170 गांव अभी नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए हैं। कुंआवाला से लच्छीवाला, दांडी से ऋषिकेश, रायवाला से हरिपुरकलां तथा दौड़वाला से दूधली तक के वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में कठिनाइयां आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम

अधिकारियों ने बताया कि फुलसानी, दिरनाद एवं सिल्ला में नए 4जी मोबाइल टावर स्थापित करने के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। पूर्व में 4जी मोबाइल टावर सेचुरेशन परियोजना के तहत 24 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 22 ग्राम पंचायतों में कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दी गई है। शेष रायपुर एवं सहसपुर क्षेत्र की एक-एक ग्राम पंचायत में वन भूमि संबंधी समस्या के कारण कार्य लंबित है।

भारतनेट परियोजना के तहत कनेक्टिविटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भारतनेट परियोजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रथम चरण में जनपद की 209 ग्राम पंचायतों को कनेक्ट किया गया था, लेकिन फाइबर केबल कटने के कारण वर्तमान में 69 ग्राम पंचायतों में कनेक्टिविटी प्रभावित है। वहीं, परियोजना के द्वितीय चरण में कुल 228 ग्राम पंचायतों में से 189 को कनेक्ट किया जा चुका है, जबकि शेष 39 ग्राम पंचायतों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइबर कटने से प्रभावित ग्राम पंचायतों में नेटवर्क बहाली के साथ ही लंबित कनेक्टिविटी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं वन क्षेत्रों में संचार सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य हासिल करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, डीजीएम बीएसएनएल रणवीर सिंह चौहान, एसडीई मोबाइल नीरज कुमार, मैनेजर डीआईसी सिद्धार्थ नेगी सहित विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BharatNet #BSNL #DehradunNews #MobileNetwork #UttarakhandNews

Related Stories

लालकुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अध्यक्ष मुकेश बोरा। Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु देहरादून सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई की जानकारी देते हुए। Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

  • लालकुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अध्यक्ष मुकेश बोरा। Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

  • प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु देहरादून सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन

  • उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई की जानकारी देते हुए। Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,781)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,012)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,388)
  • नैनीताल (6,598)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (658)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं