उत्तराखंड- खाई में गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत , परिजनों में कोहराम
- खाई में गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत , परिजनों में कोहराम
देहरादून। यहां ड्यूटी के दौरान खाई में गिरने से फारेस्ट गार्ड की मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं विभाग में शोक की लहर है
बताया जा रहा है फॉरेस्ट गार्ड रिजर्व फॉरेस्ट में मुनारों का निरीक्षण करने गए गए हुए थे राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। फॉरेस्ट गार्ड की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक मृतक नंदू रावत (46) निवासी कंदाड़ तहसील चकराता कनासर रेंज के बुधेर बीट में तैनात थे। शनिवार की सुबह वह अपनी बीट के कक्ष संख्या-20 में मुनारों का निरीक्षण करने गए हुए थे। इस बीच पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने इसकी जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और वन कर्मियों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला।
राजस्व उपनिरीक्षक प्रभु सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक नंदू रावत अपने पीछे पत्नी और छह बेटियों को छोड़ गए। मृतक के कंधों पर ही पूरे परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारी थी। फॉरेस्ट गार्ड के निधन पर चकराता वन प्रभाग के सभी कार्यालयों में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


