Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जी- 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक ,सीएम धामी ने किया विदेशी मेहमानों का स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

जी- 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक ,सीएम धामी ने किया विदेशी मेहमानों का स्वागत

Mohan Chandra Joshi June 26, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरेंद्र नगर टिहरी में आयोजित जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के अवसर पर आयोजित विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज के अवसर पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का पैमाना उस देश का आधारभूत ढांचा ही तय करता है, यही तय करता है कि उस देश का वर्तमान और भविष्य कैसा हो। आधारभूत ढांचे का पर्याय सिर्फ रेल, रोपवे, रोड आदि बनाना नहीं वरन आधारभूत ढांचे का असल मकसद आम आदमी की समस्याओं को कम करना और उसके रहन सहन को सुगम, सरल एवं सुरक्षित बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य का आधारभूत ढांचा मैदानी इलाकों की अपेक्षा अधिक कठिन होता है, क्योंकि पहाड़ी राज्य की इकोलॉजी और इकोनामी दोनों ही प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहती है और आधारभूत ढांचे में कभी कभी ऐसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं, जिसमें वनों को, प्रकृति को और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। हमें विकास और प्रकृति के संरक्षण को एक दूसरे का पूरक बनाकर आधारभूत ढांचे के निर्माण पर ध्यान देना होगा। यह तभी संभव है जब हम “उपभोग नहीं बल्कि उपयोग“ के सिद्धांत का अनुसरण करेंगे।

सोमवार को नरेन्द्रनगर ऋषिकेश में जी-20 सम्मेलन की तीसरी बैठक के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा हमारा प्रदेश उत्तराखंड, ’’देवभूमि’’ के रूप में विख्यात है। जहां यह एक ओर हरिद्वार-ऋषिकेश, गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जागेश्वर, पूर्णागिरि जैसे पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्रों की पवित्र भूमि है, वहीं गंगा, यमुना, अलकनंदा सहित कई महान नदियों का उद्गम स्थल भी है। हमारा राज्य योग, आयुर्वेद, ध्यान का एक वैश्विक केंद्र होने के साथ-साथ प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रतीक भी है।

यह भी पढ़ें 👉  Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के जी-20 की थीम एक पृथ्वी एक परिवार और एक भविष्य है, जो मूल रूप से भारतीय संस्कृति द्वारा विश्व को दिए गए सिद्धांत “वसुधैव कुटुंबकम“ पर आधारित है, जिसका अर्थ है “समस्त विश्व एक परिवार है“. मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की यह विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक, हमारी सनातन संस्कृति की इसी मूल अवधारणा को पुष्पित व पल्लवित करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को प्राकृतिक आपदाओं से वर्षभर सामना करना पड़ता है इसलिए यहां का आधारभूत ढांचा इस तरह बनना चाहिए जो आपदाओं के समय भी आम आदमी के काम आ सके। आप सभी को ज्ञात है कि जिस प्रकार जापान में भूकंप आना एक आम बात थी, परन्तु जापानी लोगों ने भूकंपरोधी भवन बनाने की ऐसी तकनीक का विकास किया जो आपदा के समय में भी जापान के लोगों को व उनके मकानों को सुरक्षित रखती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हमने 150 मिलियन से अधिक लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए लगभग 40 मिलियन घर दिए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या का लगभग 6 गुना है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक जहां एक ओर विश्व के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, उस पर विचार करेगी, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों की विशिष्ट स्थितियों का आंकलन कर एक विस्तृत रूपरेखा तय करने में भी समर्थ होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमारे छोटे से राज्य को जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन करने का अवसर प्रदान किया। इस महत्त्वपूर्ण दायित्व को निभाते हुए हम स्वयं को गौरवांवित अनुभव कर रहे है क्योंकि यह सभी उत्तराखंडवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारी परम्परा में निहित “अतिथि देवों भवः“ का संदेश हमें अतिथियों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप द्वारा नरेन्द्रनगर ऋषिकेश में किए गए मंथन से जो अमृत निकलेगा वो पॉलिसी और इंप्लीमेंटेशन के बीच के गैप को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज जिस प्रकार भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार उनकी अध्यक्षता में जी-20 समूह भी अपने महान उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित जी-20 सम्मेलन की इस बैठक में जो अनुभव तथा विचार सांझा किए जा रहे हैं, वे समस्त वैश्विक मानवता के कल्याण, विकास और समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करेंगे तथा “वसुधैव कुटुंबकम“ की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे तथा आप सभी को यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी अवसर प्रदान करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने जी-20 की इस तीसरी बैठक में आये सम्मानित प्रतिनिधियों का सवा करोड़ उत्तराखंडी जनता की ओर से स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी यहां से यादगार अनुभव अपने साथ लेकर जाएंगे। साथ ही बैठक के दौरान आप सभी को प्रकृति की गोद में बसे उत्तराखण्ड के सुरम्य स्थलों के दर्शन तथा उत्तराखण्डी व्यंजनो का भरपूर आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ले जन (से नि ) गुरमीत सिंह, सांसद नरेश बंसल, श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक विनोद कंडारी तथा प्रशासन के उच्चधिकारी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जी- 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठट देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम धामी ने किया विदेशी मेहमानों का स्वागत

Related Stories

नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी पूजन करते अधिकारी और कर्मचारी Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी पूजन करते अधिकारी और कर्मचारी Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

  • देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

  • चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

  • देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,518)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,254)
  • नैनीताल (6,540)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक