Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार के चार साल रहे उपलब्धियों का स्वर्णिम काल: रेखा आर्या
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड सरकार के चार साल रहे उपलब्धियों का स्वर्णिम काल: रेखा आर्या

Mohan Chandra Joshi March 23, 2026
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आयोजित जन-जन की सरकार कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री

हल्द्वानी 23 मार्च 2026: जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अंतर्गत विकासखंड सभागार हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं, निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में धामी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं इन चार वर्षो में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बड़ी है। राज्य का सालाना बजट बड़ा है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य, देश के अग्रणी राज्यों में सुमार हुआ है, एसडीजी रैंकिंग में राज्य देश में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में महिलाओं के, किसानों के खेल के, युवाओं के हित में अनेक कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में अनेक निर्णय लिए हैं साथ ही अनेक कानून राज्य में लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में अनेक कार्य व निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में वात्सल्य योजना और महिलाओं के लिए 30% क्षेतिज आरक्षण और 4% खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों से संबंधित संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित

इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी उपस्थित अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून से दिए गए संबोधन को भी उपस्थित जनता द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विकास कार्यो, उपलब्धियों के साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनता को अवगत कराया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लागू नकल विरोधी क़ानून, समान नागरिक संहिता, एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ ही महिला सशक्तिकरण,समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में किए गए अनेक कार्यों व योजनाओं की प्रशंसा करते हुए जनपद नैनीताल में हुए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा ने कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में पंहुचाने हेतु राज्य में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा राज्य के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसमें भू क़ानून, यूसीसी, नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण आदि कानूनों के माध्यम से राज्य को सशक्त किया है।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा कई साल पुरानी मांग के अंतर्गत जमरानी बांध परियोजना का तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश अनेकों योजनाएं लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आने वाले 2047 में हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उसी के अनुरूप उत्तराखंड राज्य सुशासन और लोक कल्याणकारी नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज बिष्ट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 40-50 वर्ष पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धामी जी के प्रयासों से हल्द्वानी शहर को लगभग 02 हजार करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। जिससे अनेक विकास कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है जिसका लाभ गरीब जनता को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ ने जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा, राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विकास खंड में ही अकेले वर्तमान में 6500 महिलाएं इससे जुड़ी हैं। जिनमें से कई लखपति दीदी बन गई है आज सीधे बैंक सखी से जुड़ी हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनता के हित में अनेक निर्णय लेते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नैनीताल जिले में जमरानी बांध, रोडवेज हिल डिपो, हाइवे निर्माण, अनेक बाईपास आदि निर्माण कार्य तीव्रगति से चल रहे हैं। विकास कार्यों का लाभ सीधे जन जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की 133 योजनाएं गतिमान हैं जिनको जन जन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अपने संबोधन में सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा आज उत्तराखंड राज्य के साथ जनपद नैनीताल भी तेजी से विकास कर रहा है विभिन्न परियोजनाएँ व विकास कार्य जनता के हित में गतिमान है। उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों में चाहे महिला आरक्षण की बात हो, राज्य आंदोलनकारी को रिजर्वेशन देने की बात हो,कुशल खिलाड़ियों के लिए जितने भी नियम बने हैं उसका लाभ सीधे यहॉं की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा का मामला हो या स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का मामला हो या काठगोदाम बाई पास, कैंचीधाम बाईपास, रिंग रोड, जमरानी बांध परियोजना हो अनेक कार्य त्वरित गति से सरकार ने 4 सालों में किए हैं यहॉं अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों उपलब्धियों से उपस्थित जनता को अवगत कराया, साथ ही अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित किया गया और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, उद्योग, रेशमविभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, शहरी विकास विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न सरकारी जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा ग्रामोत्थान रीप परियोजना अंतर्गत आशीर्वाद क्लस्टर फेडरेशन गोलापुर को बताशा यूनिट खोलने हेतु 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत उद्यम स्थापना हेतु तीन लाभार्थियों को कुल , 105000 के दो प्रदान किए गए।

इसके साथ ही मंत्री द्वारा 6 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया।

शिविर में जिला उद्योग केंद्र को 04 आवेदन एमएसवाई 2.0 के अंतर्गत प्राप्त हुए, उद्यान विभाग ने 15 आवेदनों के माध्यम से उद्यानिक, बाजार और सब्जी बीजों का विक्रय किया, स्वास्थ्य विभाग आयुर्वेद में 44 ओपीडी और होम्योपैथिक में 34 ओपीडी की गईं।

इस अवसर पर आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली,कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सुनील पंत द्वारा किया गया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव का प्रशासनिक आदेश जारी उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • शिक्षा

उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा गनर और बाउंसरों का सत्यापन, लाइसेंसी हथियार जब्त करने की कार्रवाई। हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
IMG-20260520-WA0056 Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा चेन स्नैचिंग और कई आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी आकाश कुमार गौतम। हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
देहरादून में हीट वेव अलर्ट के तहत दृश्य। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव का प्रशासनिक आदेश जारी उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • शिक्षा

    उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा गनर और बाउंसरों का सत्यापन, लाइसेंसी हथियार जब्त करने की कार्रवाई। हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई

  • IMG-20260520-WA0056 Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं

  • हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

  • हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा चेन स्नैचिंग और कई आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी आकाश कुमार गौतम। हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,122)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,357)
  • खेल (350)
  • चंपावत (935)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (590)
  • देहरादून (10,554)
  • नैनीताल (6,228)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (984)
  • यात्रा (385)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,105)
  • रुद्रप्रयाग (692)
  • रोजगार (477)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (598)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद