नैनीताल: खेलते समय पानी के टैंक में गिरने से पांच वर्षीय बालक की मौत, पूरे गांव में शोक
ओखलखड़ा में मासूम का पानी के टैंक में डूबने से दुखद निधन, परिवार और गांव में मातम
नैनीताल। नैनीताल जिले के ओखलखड़ा से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम सभा पश्यां में मंगलवार को खेलते समय पांच वर्षीय मासूम पानी के टैंक में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, पश्यां निवासी राजू बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र निर्मल सिंह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक घर के समीप बने पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब बीस मिनट की खोजबीन के बाद मासूम का शरीर पानी के टैंक में तैरता हुआ मिला।
परिजनों और ग्रामीणों ने उसे टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक का परिवार खेती-बाड़ी से जीवन यापन करता है। निर्मल अपने पीछे एक छोटी बहन और रोते-बिलखते परिजनों को छोड़ गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार शाम को ही परिजनों ने भारी मन और नम आंखों के साथ मासूम का अंतिम संस्कार किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


