Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रोजगार समाचार: नौकरी तलाश रहे हैं तो यहां करें क्लिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रोजगार समाचार: नौकरी तलाश रहे हैं तो यहां करें क्लिक

Mohan Chandra Joshi December 5, 2021
ख़बर शेयर करें -

रोजगार। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।
राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड के राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों के कुल 455 पदों पर चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 24 दिसम्बर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों से संबंधित अधिक जानकारी , आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आवेदन करने हेतु आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/latestupdate/index/1091-Recruitments देखी जा सकती है।

रोजगार समाचार। नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड, आईटीआई पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती आई है। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मोटर मैकेनिक के पदों पर यह भर्तियां की जाएंगी। नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा इस भर्ती अभियान में पुल 1295 पदों पर भर्तियां की जानी है और यह भर्तियां मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इकाइयों के लिए निकाली गई हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार इस नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को 1 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

वैकेंसी डिटेल के अनुसार वेल्डर के 88 पद, फिटर 685, इलेक्ट्रीशियन 430 पद, मोटर मैकेनिक 9 पद, इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर है और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 16 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

वेल्डर, इलेक्ट्रशियन सहित अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल यानी www.apprenticeshipindia.org पर जाना होगा। इसके बाद आवेदकों को अप्रेंटिस उम्मीदवारों को प्रोफाइल को पूरा करके और दस्तावेज अपलोड करके अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें। इसके बाद अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (स्थापना पंजीकरण संख्या ई01162300007) की खोज करके आवेदन करें।

वेल्डर, फिटर सहित अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आईटीआई के सभी सेमेस्टर में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

रोजगार समाचार- भारतीय सेना ने जुलाई 2022 से शुरू होने वाले टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC-135) के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 6 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल / बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम / टेलीकम्युनिकेशन / सेटेलाइट टेलीकम्युनिकेशन जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी।Indian Army Recruitment 2021

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार Indian Army Technical Graduate Course 135 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 6 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Indian Army Recruitment 2021

भारतीय सेना में इस कोर्स के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं –

(i) भारत के नागरिक, (ii) नेपाल के नागरिक, (iii) भारतीय मूल के व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजा़निया, जा़म्बिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए हैं

रोजगार समाचार- सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू की जा चुकी है।

सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल (सीवरमैन) के 2 पद, कॉन्स्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) के 24 पद, कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक) के 28 पद, कॉन्स्टेबल (लाइनमैन) के 11 पद, एएसआई के 1 पद और हेड कॉन्स्टेबल के 6 पदों सहित कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल / ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

योग्य उम्मीदवार BSF Constable Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

रोजगार समाचार। भारतीय वायुसेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय वायुसेना ने ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच, परमानेंट कमीशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर विजिट कर सकता है।

317 पदों पर होगी भर्ती:—
वायुसेना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 317 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वायुसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले। इसके साथ ही बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या – 317 पद
एई के लिए – 129 पद
एसएससी के लिए – 77 पद
एडमिन के लिए – 51 पद
एलजीएस के लिए – 39 पद
एसीसीटीएस के लिए – 21 पद

उम्र सीमा:—
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2023 को 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एएफकैट ग्राउंट ड्यूटी ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क:—
उम्मीदवार को 250 रुपए का परीक्षा शुल्क भरना होगा।
एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए परीक्षा शुल्क नहीं है।

चयन प्रक्रिया:—
उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा होगा। इसके अलावा अंतिम चयन के लिए ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

रोजगार समाचार। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के पास हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में आवेदन करने का सुनहरा मौका है. दरअसल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा लिए सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. कुल खाली पदों की संख्या 50 है.

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में आवेदन करने के पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. इसके लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर https://www.hindustancopper.com/Upload/Notice क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

HCL Recruitment 2021: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
माइनिंग मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास माइनिंग मेट का सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से होना चाहिए.
मैगजीन क्लर्क के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
नोटिफिकेशन

HCL Recruitment 2021: रिक्त पदों का विवरण
असिस्टेंट मैनेजर – 4 पद
माइनिंग फोरमैन – 12 पद
मैकेनिकल फोरमैन – 3 पद
इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर – 3 पद
माइनिंग मेट – 21 पद
माइनिंग सर्वेयर – 1 पद
जियोलॉजिस्ट – 1 पद
इलेक्ट्रीशियन – 3 पद
मैगजीन क्लर्क – 2 पद

HCL Recruitment 2021: जानें चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2021 सुबह 9 बजे तक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

रोजगार समाचार। भारतीय डाक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बिहार सर्कल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पोस्टल असिस्टेंट के 31 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 11 पद , पोस्टमैन के 5 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 13 पद शामिल हैं।

इसके अलावा डाक विभाग, पश्चिम बंगाल ने पोस्टल असिस्टेंट के 51 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 25 पद और पोस्टमैन के 48 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही जम्मू और कश्मीर सर्कल में भी स्पोर्ट्स कोटा के तहत पोस्टल असिस्टेंट के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। भारतीय डाक में असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए कक्षा 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार के लिए 31 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2021 है। West Bengal Post Office Recruitment 2021 के लिए 24 दिसंबर तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं। जबकि, जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

नोटिफिकेशन के अनुसार, एमटीएस पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड रोजगार रोजगार समाचार

Related Stories

देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई। Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

  • सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

  • देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

  • देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई। Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

  • हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,873)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,560)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (757)
  • देहरादून (11,436)
  • नैनीताल (6,617)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,235)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी